होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

उत्तर भारत को गर्मी से मिली राहत लेकिन कब आएगा मानसून? ये है मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

Baarish kab hogi: दिल्ली में गुरुवार सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। बारिश के साथ तेज हवाओं की वजह से पूरे एनसीआर को गर्मी से राहत मिली।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Yashveer Singh
नई दिल्ली | Updated: June 20, 2024 15:22 IST
मौसम विभाग के अनुसार, देश के अधिकतर हिस्सों में हीटवेव की स्थित गुजर चुकी है (PTI)
Advertisement

उत्तर भारत को गर्मी से कुछ राहत तो मिली है लेकिन अभी भी लोगों के मन में सवाल है कि आखिरी यहां मानसून कब आएगा? भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की साइंटिस्ट सोमा सेन ने गुरुवार को बताया कि मानसून आगे बढ़ गया है।

हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले तीन-चार दिनों में मानसून सेंट्रल इंडिया और ईस्ट इंडिया - छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों, झारखंड, बिहार और बंगाल में आगे बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि इसकी वजह से इन सभी राज्यों में ह्यूमिडिटी बढ़ गई है। हीटवेव की स्थिति अब निकल चुकी है।

Advertisement

सोमा सेन ने आगे बताया कि आज वेस्टर्न हिमालयन रीजन और उत्तर पूर्वी भारत में हल्की हीटवेव की स्थिति रिकॉर्ड की गई लेकिन यहां भी यह काफी हद तक समाप्त हो गई है। इसलिए परसों से तापमान बढ़ने की उम्मीद है। तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ सकता है लेकिन यह हीटवेव जैसी स्थिति नहीं होगी।

दिल्ली में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने मानसून को लेकर दी ये गुड न्यूज

Advertisement

यूपी वेस्ट में अगले पांच दिन चुनौतीपूर्ण

मौसम विभाग ने बताया कि यूपी वेस्ट में अगले पांच दिन तक हीटवेव वाली स्थिति रहेगी। हम पंजाब और हरियाणा के लिए हीटवेव की को वॉर्निंग जारी नहीं कर रहे हैं लेकिन हम इसे मॉनिटर करते रहेंगे। दिल्ली में बारिश से जुड़े सवाल पर सोमा सेन  ने कहा कि यह मानसून से पहले की बारिश है। इसका प्रभाव आज से कम होगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में पूर्वी हवाओं की वजह से तापमान ज्यादा ऊपर नहीं जाएगा। हालांकि फिर भी 23-24 को दिल्ली में कहीं-कहीं छिटपुट लू चलने की संभावना है... सोमा सेन ने आज दिल्ली और आसपास के इलाकों आंधी-तूफान की संभावना जताई है।

Advertisement
Tags :
MonsoonMonsoon Forecast
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement