होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

दिल्ली में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने मानसून को लेकर दी ये गुड न्यूज

Delhi Aaj ka Mausam: दिल्ली में आज हल्की बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, NCR में 30 जून तक मानसून आ सकता है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Yashveer Singh
नई दिल्ली | Updated: June 19, 2024 16:40 IST
मौसम विभाग ने दिल्ली में शाम तक हल्की बारिश का अनुमान जताया है (PTI File Images)
Advertisement

Delhi NCR Rain Forecast: दिल्ली एनसीआर को अभी तक गर्मी से राहत नहीं है। दिल्ली एनसीआर के तकरीबन सभी शहरों में हीटवेव का प्रकोप देखने को मिल रहा है। राजधानी नई दिल्ली में बारिश कब होगी, ये सभी लोग जानना चाहते हैं। भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि कल पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी औऱ बिहार में रेड अलर्ट जारी किया गया था लेकिन आज स्थिति थोड़ी सुधरी है।

उन्होंने बताया कि बिहार में आज बारिश हुई है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में बारिश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है लेकिन यूपी वेस्ट के लिए अगले दो दिनों का रेड अलर्ट है। उन्होंने बताया कि पूरे यूपी के लिए भी गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

दिल्ली में बारिश कब होगी?

डॉ. नरेश कुमार ने आगे बताया कि दिल्ली एनसीआर में आज तापमान चालीस डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि दिल्ली एनसीआर में 30 जून को मानसून आने की उम्मीद है। आज के लिए हम दिल्ली में तूफान और हल्की तीव्रता वाली बारिश की उम्मीद कर सकते हैं।

आज के मौसम के बारे में यहां जानिए लेटेस्ट अपडेट

Advertisement

19 से 23 तक यहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार, एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस को उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में लोअर और मीडिल ट्रोपोस्फेरिक लेवल पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में देखा जा रहा है। इसके प्रभाव में; 19 से 23 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। इसके अलावा 19 से 21 जून के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

कैसा रहेगा मौसम? ये रहा अगले पांच दिनों का अनुमान

भारतीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए हीट वेव, गर्म और उभस भरे मौसम के अलावा गर्म रातों की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, 19-23 तारीख के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ/कई हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि 19 और 20 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू की स्थिति बनेगी और उसके बाद इसकी तीव्रता में कमी आएगी।

मौसम विभाग की प्रेस रिलीज के अनुसार, 19 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में और 19 और 20 जून, 2024 को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्म रात की स्थिति बनेगी। 20 और 21 जून, 2024 को ओडिशा और बिहार में गर्म और उमस वाला मौसम बने रहने की संभावना है।

गुजरात के इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने बताया कि आज नवसारी, सूरत, वलसाड, गिर-सोमनाथ, अमरेली, दमन और दादर एवं नगर हवेली में भारी बारिश होने की संभावना है। कल दक्षिण गुजरात के सभी जिलों और अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, आणंद, पंचमहल और दाहोद जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि अगले 5 दिनों के लिए गांधीनगर और अहमदाबाद में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

Advertisement
Tags :
delhi-weatherIMDweather forecast
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement