होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

मां संग सो रहे बच्चे का हुआ अपहरण, बिहार ले जाकर तीन लाख में बेचा

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे 100 सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों के बारे में सुराग जुटाया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका बच्चा नहीं हो रहा था, इस कारण उसने तीन लाख रुपए देकर बच्चे को खरीदा था।
Written by: जनसत्ता
नई दिल्ली | June 25, 2024 08:36 IST
प्रतीकात्मक तस्वीर
Advertisement

दिल्ली स्थित टैगोर गार्डन मेट्रो स्टेशन के नीचे सो रही महिला के एक साल के बेटे का मोटरसाइकिल पर आए दो लोगों ने पिछले 13 जून को अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने बच्चे को सीतामढ़ी, बिहार निवासी एक महिला को तीन लाख में बेच दिया। हालांकि, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे 100 सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों के बारे में सुराग जुटाया और गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान नरेला, दिल्ली निवासी मनीष कुमार गुप्ता (27) और उसका सहायक मोहित तिवारी उर्फ गुड्डू और बिहार निवासी महिला शोभा देवी (40) के तौर पर की गई है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। पूछताछ में महिला ने बताया कि बच्चा नहीं हो रहा था। इस कारण शोभा देवी ने तीन लाख रुपए देकर बच्चे को खरीदा था।

Advertisement

पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने सोमवार को बताया कि पिछले 13 जून को पूनम ने राजौरी गार्डन थाने में शिकायत की थी कि वह रात के वक्त टैगोर गार्डन मेट्रो स्टेशन के नीचे सो रही थी। देर रात को मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आए और उसके एक साल के बेटे का अपहरण कर फरार हो गए। उसने बताया कि वह पटरी पर सामान बेचती है और वहीं मेट्रो स्टेशन के नीचे रहती है।

उपायुक्त ने बताया कि उसकी शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया और घटनास्थल के आसपास लगे करीब 100 सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर मोटरसाइकिल के बारे में सुराग मिला। इसके बाद 300 मोटरसाइकिल के बारे में जानकारी जुटाई गई। इसके बाद टीम ने सबसे पहले मुख्य आरोपी मनीष कुमार गुप्ता को दबोचा। उसने पूछताछ में बताया कि वह बढ़ई का काम करता है। उसने अपने सहयोगी मनीष के साथ मिल कर इस घटना को अंजाम दिया था।

Advertisement

उसके बाद टीम ने आरोपी मनीष को घोंडा, उत्तर प्रदेश से उसके गांव से दबोचा। इसके बाद टीम ने महिला को सीतामढ़ी बिहार से दबोचा, जिसने बच्चे को खरीदा था। पूछताछ में महिला ने बताया कि बच्चा नहीं हो रहा था। इस कारण उसने तीन लाख रुपए देकर बच्चे को खरीदा था।

Advertisement
Tags :
Delhi Newsjansatta epaper
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement