नोएडा एयरपोर्ट के पास 6000 सस्ते घर, स्कीम में प्लॉट भी शामिल, आसपास होंगी सभी सुविधाएं
आप अपने लिए नोएडा जैसे इलाके में घर ढूंढ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) एक ऐसी स्कीम ला रही है जिससे कम सैलरी वाले लोग भी अब घर खरीद सकेंगे।
YEIDA ने इस योजना की शुरुआत जेवर एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों में की है, जहां से यमुना एक्सप्रेस वे भी काफी नजदीक होगा। जेवर एयरपोर्ट पर कमर्शियल फ्लाइट्स की शुरुआत अक्तूबर से होने वाली है। इससे पहले YEIDA जून में 6000 रिहाइशी प्लोट्स की स्कीम जारी करेगी।
क्या जानकारी है?
YEIDA के CEO अरुण वीर सिंह ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब अथॉरिटी छोटे प्लोट्स (30 स्क्वायर मीटर) ऑफर कर रही है। यह स्कीम ऐसे लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होगी, जिन्हें जेवर एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों में खुलने वाली कंपनियों और उद्योग से जुड़े कारखानों में काम करने आना होगा।
कितना लगेगा पैसा?
इस स्कीम से जुड़ी जानकारी में रेट की जानकारी भी दी गई है। YEIDA के मुताबिक 7.5 लाख से 8 लाख तक के प्लोट्स काटे जाएंगे। इससे पहले YEIDA ने कम से कम 60 स्क्वायर मीटर के प्लोट्स काटे थे, ऐसा पहली बार है जब इससे भी छोटे प्लोट्स काटे गए हैं। यह सेक्टर 17, 18 और 20 में मौजूद होंगे।
क्या सुविधाएं मिलेंगी?
इन प्लोट्स पर दो या ढाई माले से ज़्यादा का घर बनाने की इजाज़त नहीं होगी। CEO ने कहा कि इलाके में पार्क, शॉपिंग मॉल जैसी सुविधाएं होंगी और दैनिक जीवन से जुड़ी हर सुविधा यहां मौजूद रहेगी। सेक्टर 22D में प्राइवेट सीनियर सेकंडरी स्कूल मौजूद होंगे। यहीं अस्पताल और दूसरी सुविधाएं भी मौजूद रहेंगी। YEIDA का कहना है कि यह सुविधा उन लोगों के लिए है जिनकी इनकम बहुत ज़्यादा नहीं है, वह आराम से यहां ज़मीन खरीद सकते हैं। यह इलाका काफी बेहतर इसलिए भी है कि एयरपोर्ट के एकदम करीब है औए यहां से एक्स्प्रेसवे भी काफी नजदीक है।