होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Bihar Rain Forecast: बिहार में बारिश कब होगी? हीटवेव से पूरा राज्य बेहाल

Bihar Rain Forecast: बिहार में गर्मी लगातार जनता के लिए मुसीबत का सबब बन रही है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर अलर्ट जारी किया है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | May 31, 2024 20:15 IST
Bihar Rain Forecast: बिहार में बदहाल कर रही गर्मी (सोर्स- एक्सप्रेस फोटो/फाइल)
Advertisement

Bihar Rain Forecast: पूरे देश में गर्मी लोगों की परेशानी का सबब बन रही है। कुछ ऐसा ही हाल है। राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में भी भीषण गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली हैं। गुरुवार को कई इलाकों का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। कुछ ऐसा ही आज शुक्रवार को भी रहा है। बिहार में इस हीटस्ट्रोक से कई लोगों की मौत भी हुई है। इसके चलते अब लोगों की उम्मीद केवल बारिश से ही है।

बिहार में जारी हीटवेव को लेकर आईएमडी के वैज्ञानिक आशीष कुमार ने कहा है कि आज और कल 2-3 जिलों में लू का अलर्ट है। कल के बाद लू नहीं चलेगी। इसके साथ ही IMD ने कहा है कि कल पटना में मौसम शुष्क रहेगा। पटना में तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

Advertisement

बिहार में कब होगी बारिश?

बारिश को लेकर पटना के IMD के वैज्ञानिक ने कहा है कि 2 जून को पटना में हल्की बारिश और आंधी की संभावना है। हमें उम्मीद है कि मानसून समय पर बिहार पहुंचेगा, जिससे लोगों को गर्मी की त्रासदी से राहत मिलेगी। इससे पहले मौसम विभाग को लेकर कहा था कि एक जून से मौसमी दशाओं में बदलाव का पूर्वानुमान है। इसकी वजह से दक्षिणी बिहार को लू से कुछ राहत मिल सकती है।

Advertisement

माना जा रहा है कि एक जून से पूरे राज्य में पुरवैया हवाएं चलने लगेगी। केरल में गुरुवार को मॉनसून ने निर्धारित तिथि से दो दिन पहले दस्तक दी है। बिहार में भी मॉनसून समय से पहले आ सकता है। मौसम विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक अभी दक्षिणी बिहार के अधिकतर हिस्से में पछुआ और उत्तरी और मध्य बिहार में पुरवैया चल रही है। ऐसे में आधा बिहार बिहार घातक लू की चपेट में है।

ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक जल्द ही बिहार में लोगों को लेकर बारिश के चलते राहत मिलेगी।

Advertisement
Tags :
Bihar
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement