scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

बस्तर लोकसभा सीट पर पोलिंग स्टेशन से 500 मीटर की दूरी पर ग्रेनेड ब्लास्ट, एक जवान घायल

बीजापुर के गलगम इलाके में ब्लास्ट हुआ है और घायल जवान का इलाज जारी है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Nitesh Dubey
नई दिल्ली | Updated: April 19, 2024 15:56 IST
बस्तर लोकसभा सीट पर पोलिंग स्टेशन से 500 मीटर की दूरी पर ग्रेनेड ब्लास्ट  एक जवान घायल
बस्तर में पोलिंग स्टेशन के पास ब्लास्ट हुआ है। (पीटीआई फोटो)
Advertisement

देशभर की 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। छत्तीसगढ़ की एक लोकसभा सीट बस्तर पर भी वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच बीजापुर जिले में ब्लास्ट हुआ है। बीजापुर जिले के एक मतदान केंद्र से लगभग 500 मीटर की दूरी पर शुक्रवार सुबह एक अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (UBGL) सेल विस्फोट हुआ। इस घटना में एक सुरक्षाकर्मी घायल हुआ है।

Advertisement

ये घटना बीजापुर के गलगम इलाके की है। इस बीच घायल जवान का इलाज जारी है और बेहतर इलाज के लिए रेफेर भी किया जा सकता है। घटना के बाद सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान जारी है।

Advertisement

79 से ज्यादा नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया

पिछले तीन महीनों के अंदर जवानों ने मुठभेड़ में 79 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं 150 से ज्यादा नक्सली गिरफ्तार हुए है। जवानों ने बस्तर को नक्सल मुक्त करने के लिए अन्य राज्यों के जवानों और पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर खास अभियान चला रहे है। जवान नक्सलियों के कोर इलाके में घुसकर सर्च अभियान चला रहे है।

पश्चिम बंगाल में तीन लोकसभा सीटों के लिए शुक्रवार को वोट डाले जा रहे हैं। मतदान के दौरान कूचबिहार लोकसभा क्षेत्र में हिंसा की घटनाएं देखी गई। जलपाईगुड़ी लोकसभा क्षेत्र से भी हिंसा के कुछ मामले सामने आए हैं। हालांकि अलीपुरद्वार से हिंसा की कोई रिपोर्ट नहीं आई। हिंसा की सबसे ज्यादा खबरें कूचबिहार के चंदामारी इलाके से सामने आई हैं। भाजपा के बूथ अध्यक्ष लोब सरकार पर हमले को लेकर तनाव बढ़ गया। उन्हें सिर में गंभीर चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पथराव की भी घटना सामने आई। राजाखोरा क्षेत्र और कूचबिहार शहर में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों के कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई। कूचबिहार के सीतलकुची में तृणमूल कांग्रेस के एक अस्थायी पार्टी कार्यालय को भाजपा समर्थकों ने जला दिया। इसके बाद जलपाईगुड़ी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत डाबग्राम-फुलबारी क्षेत्र में भाजपा के एक बूथ कार्यालय को तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा जला दिया गया।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो