होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

केजरीवाल की गैर-मौजूदगी में AAP ने लिया बड़ा फैसला, भंग कर दी इस राज्य की वर्तमान ईकाई

AAP ने असम राज्य की अपनी ईकाई भंग कर दी है। आप की तरफ से इस बारे में एक बयान जारी कर जानकारी दी गई।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Yashveer Singh
नई दिल्ली | Updated: June 24, 2024 21:19 IST
आम आदमी ने अपनी असम ईकाई भंग कर दी है (PTI)
Advertisement

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल इस समय जेल में हैं। उनकी गैर-मौजूदगी में आम आदमी पार्टी ने एक बड़ा फैसला लिया है। आम आदमी पार्टी की तरफ से सोमवार शाम असम राज्य की अपनी वर्तमान इकाई को तुरंत प्रभाव से भंग करने की जानकारी दी गई।

आम आदमी पार्टी के उत्तर पूर्वी राज्यों के इंचार्ज राजेश शर्मा द्वारा जारी किेए आदेश के अनुसार, असम में आने वाले चुनावों के मद्देनजर पार्टी द्वारा राज्य की वर्तमान ईकाई को भंग करने का फैसला लिया गया है। आप के इस आदेश में कहा गया है कि राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए ये फैसला लिया गया है।

Advertisement

पार्टी द्वारा आगे बताया गया कि जब तक राज्य में नई ईकाई में गठन नहीं हो जाता, तब तक राज्य के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष अपने पद पर बने रहेंगे। आम आदमी पार्टी ने असम के मामले देखने के लिए डॉ. भाबेन चौधरी (संयोजक), मनोज धनोवर (सह-संयोजक), राजीव सैकिया, मामून इमदादुल हक चौधरी, ऋषिराज कौंडिन्य, अनुरूपा डेकाराजा की एक वर्किंग कमेटी बनाई है। ये कमेटी राज्य में आम आदमी पार्टी संगठन के पुनर्गठन का काम करेगी।

Advertisement

आतिशी की भूख हड़ताल जारी

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की भूख हड़ताल जारी है। उन्होंने सोमवार को कहा कि वह तब तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखेंगी जब तक हरियाणा द्वारा "दिल्ली के लिए पानी का उचित हिस्सा" जारी नहीं किया जाता। सोमवार को उनकी भूख हड़ताल का चौथा दिन था।

आतिशी ने कहा उन्होंने कहा, "मेरा बीपी और शुगर का स्तर गिर रहा है और मेरा वजन भी कम हो गया है। कीटोन का स्तर बहुत अधिक है जो लंबे समय में हानिकारक प्रभाव डाल सकता है। चाहे मेरे शरीर को कितना भी कष्ट क्यों न हो, मैं भूख हड़ताल तब तक जारी रखूंगी जब तक हरियाणा पानी नहीं छोड़ देता।"

Advertisement
Tags :
AAPArvind KejriwalAssamassam news
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement