scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Moga Mayor: मोगा की पहली महिला मेयर की जा सकती है कुर्सी, जानिए क्या वजह

Punjab Politics: 37 साल की कांग्रेस की नितिका भल्ला को 2021 में मोगा शहर की पहली महिला मेयर के रूप में चुना गया था।
Written by: ईएनएस
June 08, 2023 08:14 IST
moga mayor  मोगा की पहली महिला मेयर की जा सकती है कुर्सी  जानिए क्या वजह
Moga First Woman Mayor Nitika Bhalla:37 वर्षीय कांग्रेस की नितिका भल्ला को 2021 में मोगा शहर की पहली महिला मेयर के रूप में चुना गया था। (फोटो सोर्स: एक्सप्रेस)
Advertisement

Moga Mayor: पंजाब में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि मोगा की पहली महिला मेयर की कुर्सी जा सकती है। आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में कम से कम 42 नगर पार्षदों ने बुधवार को मौजूदा कांग्रेस मेयर निकिता भल्ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मोगा शहर को आने वाले दिनों में नया मेयर मिल सकता है।

37 साल की कांग्रेस की नितिका भल्ला को 2021 में मोगा शहर की पहली महिला मेयर के रूप में चुना गया था। मोगा नगर निगम हाउस में 50 में से कम से कम 42 पार्षदों द्वारा आप को समर्थन देने की घोषणा के बाद अब वह अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रही हैं। बुधवार को 42 पार्षदों ने भल्ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए और उसे एमसी संयुक्त आयुक्त को सौंपा।

Advertisement

2021 में कांग्रेस ने जीतीं थी 20 सीटें

साल 2021 में मोगा नगर निगम चुनाव 50 वार्डों में हुए थे। जिसमें कांग्रेस ने 20 सीटें जीती थीं, अकाली दल ने 15 सीटें जीती थीं। अन्य 10 सीटें निर्दलीय के खाते में गई थीं, जबकि चार AAP और एक भाजपा ने जीती थीं।

आप की मोगा विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि ताजा जानकारी के अनुसार, 50 में से कम से कम 42 पार्षद अब नया मेयर चुनने के लिए आप का समर्थन कर रहे हैं।

अरोड़ा ने कहा, 'कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के कम से कम 32 पार्षद आधिकारिक रूप से आप में शामिल हो गए हैं, जबकि अन्य हमारा समर्थन कर रहे हैं। हमने बुधवार को जॉइंट कमिश्नर को 42 पार्षदों के हस्ताक्षर वाला अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है, जो चाहते हैं कि नया मेयर आप से चुना जाए। वर्तमान महापौर को अब 14 दिनों के भीतर एक बैठक बुलानी है, जहां हम अपना बहुमत साबित करेंगे और एक नया नेता चुनेंगे। वर्तमान महापौर कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे थे।' उन्होंने कहा कि सरकार आप की है, इसलिए लोग शिकायत कर रहे थे कि विकास कार्य तेजी से नहीं हो रहे हैं या फिर पूरी तरह से ठप पड़ हैं। एक बार सदन में आप से महापौर आ जाए तो सब कुछ सुव्यवस्थित हो जाएगा और विकास कार्यों में तेजी आएगी।

Advertisement

2015 में अक्षित जैन बने थे मोगा के मेयर

उन्होंने कहा, "हमें नया मेयर चुनने के लिए कम से कम 34 पार्षदों के समर्थन की जरूरत है और अब हमारे पास 42 हैं।" 2015 में जब मोगा शहर के निवासियों ने इसके पहले नगर निगम के लिए मतदान किया था, तब अक्षित जैन को मोगा के पहले मेयर के रूप में चुना गया था। अक्षित जैन अकाली दल के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल जैन के बेटे हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो