scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

फ्रांस के नेशनल डे पर भारत को अभूतपूर्व सम्मान, Bastille Day परेड में पीएम मोदी को बनाया गेस्ट ऑफ ऑनर

भारत की तीनों सेनाओं की तरफ से एक टुकड़ी इस परेड का हिस्सा है। भारत की एयर फोर्स का विमान फ्लाई पास्ट करेगा।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: शैलेंद्र गौतम
Updated: July 14, 2023 14:31 IST
फ्रांस के नेशनल डे पर भारत को अभूतपूर्व सम्मान  bastille day परेड में पीएम मोदी को बनाया गेस्ट ऑफ ऑनर
फ्रांस की नेशनल डे परेड से पहले पीएम मोदी का स्वागत करते वहां के राष्ट्रपति। (एक्सप्रेस फोटो)
Advertisement

फ्रांस के नेशनल डे पर भारत को अभूतपूर्व सम्मान मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को Bastille Day परेड में गेस्ट ऑफ ऑनर बनाया गया है। खास बात है कि भारत की तीनों सेनाओं की तरफ से एक टुकड़ी इस परेड का हिस्सा है। भारत की एयर फोर्स का विमान फ्लाई पास्ट करेगा। फ्लाई पास्ट एक सम्मानजनक उड़ान होती है। फ्रांस के नेशनल डे की परेड में भारतीय विमान का शिरकत करना एक बेहतरीन सम्मान है।

Bastille Day फ्रांस के नेशनल डे को कहा जाता है। ये 14 जुलाई को मनाया जाता है। इस दौरान सेना परेड करती है। इस दौरान और भी गतिविधियां होती हैं, जिनमें कलाकार डांस परफार्म भी करते हैं। ये काफी कुछ भारत में 26 जनवरी पर होने वाली परेड जैसा होता है। प्रधानमंत्री मोदी के दो दिवसीय यात्रा पर बृहस्पतिवार को पेरिस पहुंचे थे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।

Advertisement

‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक और सैन्य सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा। मोदी को एलिसी पैलेस (फ्रांस का राष्ट्रपति आवास) में इस सम्मान से नवाजा गया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, ब्रिटेन के किंग चार्ल्स जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बुतरस बुतरस-घाली को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जा चुका है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा- ये सम्मान भारत के 140 करोड़ लोगों का

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया- मैं बेहद विनम्रता के साथ ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ को स्वीकार करता हूं। यह भारत के 140 करोड़ लोगों के लिए एक सम्मान है। मैं इसके लिए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, फ्रांस की सरकार और वहां के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। यह भारत के प्रति उनके गहरे स्नेह और हमारे राष्ट्र के साथ दोस्ती को आगे बढ़ाने के संकल्प को दर्शाता है।

पीएम मोदी ने बृहस्पतिवार को एक कला केंद्र में भारतीय समुदाय के लोगों से कहा कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के इस्तेमाल पर भारत और फ्रांस के बीच सहमति बनी है। अब यहां UPI का उपयोग किया जा सकेगा।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो