scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Delhi Traffic Update: दिल्ली में यमुना के जलस्तर में फिर बढ़ोतरी, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Traffic Update: दिल्ली में बाढ़ के कारण कई रास्ते बंद हैं। मुकरबा से वजीराबाद तक आउटर रिंग रोड़ को भी आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Kuldeep Singh
Updated: July 17, 2023 09:35 IST
delhi traffic update  दिल्ली में यमुना के जलस्तर में फिर बढ़ोतरी  घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
Delhi Flood News: दिल्ली में बाढ़ के हालात (Source- PTI)
Advertisement

दिल्ली में यमुना का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। सोमवार को एक बार फिर मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। यमुना का जलस्तर पहले 205.45 था। सोमवार सुबह 7 बजे यह 205.48 पर पहुंच गया। इसका असर यातायात व्यवस्था पर भी देखने को मिल रहा है। बाढ़ के पानी के कारण कई रास्ते अब भी बंद हैं। वहीं कुछ रास्तों को जलस्तर कम होने के बाद खोल दिया गया है। दिल्ली में भैरों मार्ग समेत अन्य रास्ते वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिए गए। वहीं आईएसबीटी कश्मीरी गेट से तिमारपुर और सीविल लाइन्स (माल रोड की तरफ) तक रिंग रोड को भी खोल दिया गया है।

कौन से रास्ते खोले गए?

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक दिल्ली में सराय काले खां से आईपी फ्लाईओवर और राजघाट तक के रिंग रोड को केवल हल्के वाहनों के लिए खोला गया है। हनुामान सेतु से सलीमगढ़ बाईपास और यहां से आईपी फ्लाईओवर का मार्ग लोगों के लिए खोल दिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से कहा गया है कि निजामुद्दीन जाने वाले यात्री इस मार्ग का उपयोग कर सकते हैं और वे आईपी फ्लाईओवर से अक्षरधाम सेतु होते हुए विकास मार्ग पर दाएं मुड़ें। मुकरबा से वजीराबाद तक आउटर रिंग रोड़ को भी आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।

Advertisement

कौन से रास्ते रहेंगे बंद?

दिल्ली में शांति वन से मंकी ब्रिज और यमुना बाजार से आईएसबीटी तक के रिंग रोड के हिस्से को अब भी वाहनों के लिए बंद रखा गया है। इसके अलावा मजनू का टीला से हनुमान सेतु तक रिंग रोड बंद है। वहीं आईपी कॉलेज से चंदगीराम अखाड़ा के बीच का रास्ता भी बंद है। चंदगीराम अखाड़ा से शांति वन तक के मार्ग को कीचड़ जमा होने के कारण नहीं खोला गया है। एडवाइजरी में कहा गया है कि सिंघु, टिकरी, राजोकरी, बदरपुर, चिल्ला, गाजीपुर, लोनी, अप्सरा और भोपुरा सहित दिल्ली के बॉर्डर से भारी माल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आवश्यक वस्तुओं और राहत सामग्री ले जाने वाले वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो