scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी, जानें मानसून को लेकर क्या है अपडेट

मौसम विभाग ने दिल्ली में लू को लेकर अगले तीन दिन तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Nitesh Dubey
नई दिल्ली | Updated: June 16, 2024 16:39 IST
दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी  जानें मानसून को लेकर क्या है अपडेट
पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है।
Advertisement

दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली एनसीआर में तापमान 45 डिग्री के आसपास हर दिन रह रहा है। लोगों का दोपहर में घर से निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली में लू को लेकर अगले तीन दिन तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यानी अगले 3 दिन लू से राहत नहीं मिलने के आसार हैं।

Advertisement

दिल्ली में कब आएगा मानसून?

लोग इस बात को जानने को लेकर उत्सुक हैं कि आखिर मानसून कब तक पहुंचेगा। लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि दिल्ली में अभी तक मानसून नहीं आया है और अगले कुछ दिनों तक इसके ना आने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Advertisement

जानें यूपी-बिहार को लेकर क्या है अपडेट

उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार में भी लोग गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में बारिश को लेकर कोई अलर्ट तो नहीं आया है लेकिन बिहार में अगले 24 घंटे में स्थिति बदल सकती है। यानी बिहार के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार सहरसा, मधेपुरा, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया में बादल गरजने के साथ-साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा हवाएं चलने के भी आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक बिहार में बारिश हो सकती है।

गुजरात-मध्य प्रदेश को लेकर क्या है अपडेट

गुजरात में मानसून पहुंच चुका है और कई इलाके में बारिश हो रही है। लेकिन मध्य प्रदेश में अभी तक मानसून नहीं पहुंचा है। मध्य प्रदेश में दिन का तापमान करीब 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। हालांकि अब जल्द ही मानसून मध्य प्रदेश पहुंचेगा। मौसम विभाग के अनुसार तीन से चार दिन बाद गुजरात में बारिश की स्थिति बन सकती है।

Advertisement

पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ जैसी स्थिति

इन सबके बीच पूर्वोत्तर भारत में लगातार बारिश हो रही है और कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और नागालैंड में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। सिक्किम में बारिश के कारण 9 लोगों की मौत भी हो गई है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो