scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Delhi-NCR में हो सकती है हल्की बारिश, जानें अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

पिछले 24 घंटे में कई उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट आई है, लेकिन फिर भी तापमान 42 डिग्री के पार ही है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Nitesh Dubey
नई दिल्ली | Updated: June 08, 2024 10:19 IST
delhi ncr में हो सकती है हल्की बारिश  जानें अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिन लू चलेगी।
Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में अभी भी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले 5 दिन पूर्वी भारत में लू चलने की संभावना जताई गई है। हालांकि पश्चिमी उत्तर भारत में शनिवार और रविवार को बारिश हो सकती है। इसके अलावा आंधी और तूफान भी आ सकता है। हालांकि लोगों के लिए राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में कई उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट आई है, लेकिन फिर भी तापमान 42 डिग्री के पार ही है।

Advertisement

Delhi-NCR में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली-एनसीआर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और धूल भरी आंधी भी आ सकती है। वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश का भी अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Advertisement

राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में हो सकती बारिश

राजस्थान में पिछले 24 घंटे से तेज आंधी चल रही है। इसकी वजह से कई जगह पर पेड़ और दीवार गिरने की भी घटना सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार 8 और 9 जून को बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। राजस्थान के कई इलाकों में मौसम ड्राई रहेगा।

जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दिनों से आंधी-तूफान और बारिश के कारण तापमान नीचे आ गया है। शुक्रवार को कश्मीर में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ गुलमर्ग सहित अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में अगले कुछ दिन और बर्फ़बारी और बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन का पारा सामान्य से 6 से 8 डिग्री तक नीचे चला गया है।

Advertisement

गोवा के लिए जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने गोवा के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। गोवा में अगले चार दिनों में भारी बारिश होने का अनुमान है। साथ ही विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है। उत्तरी और दक्षिणी गोवा दोनों जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज, तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 8 जून को उत्तर महाराष्ट्र तट के साथ और दूर तक 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और 55 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे उत्तर महाराष्ट्र तट के समुद्र में न जाएं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो