scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

3 मौतें, 23 जख्मी और सैकड़ों पेड़ उखड़े… दिल्ली पर आफत बन टूटा तूफान, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

शुक्रवार की रात आंधी के चलते दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में एक बड़ा ‘साइन बोर्ड’ गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एम्बुलेंस में सवार दो व्यक्ति और एक ऑटो रिक्शा चालक घायल हो गया।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: संजय दुबे
नई दिल्ली | Updated: May 11, 2024 12:14 IST
3 मौतें  23 जख्मी और सैकड़ों पेड़ उखड़े… दिल्ली पर आफत बन टूटा तूफान  जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली के सरदार पटेल मार्ग पर शुक्रवार की रात तेज आंधी से गिरे पेड़ों को हटाते लोग। (फोटो- एएनआई)
Advertisement

दिल्ली में शुक्रवार की रात अचानक आई तेजी आंधी लोगों पर आफत बनकर टूटी। इसकी वजह से राजधानी और आसपास के शहरों में भारी नुकसान हुआ। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गये। सैकड़ों पेड़ भी उखड़ गये। नोएडा के सेक्टर-62 स्थित एलआइसी बिल्डिंग के पास लोहे की शटरिंग गिरने से चार लोग घायल हो गए। देर रात अस्पताल में एक की मौत हो गई। बाकी तीन लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। मृतक का नाम जय गोविंद झा (50) है।

Advertisement

मौसम विभाग ने लोगों से बिना जरूरी बाहर नहीं जाने की दी सलाह

इसके साथ ही मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि शनिवार को भी आंधी आ सकती है। मौसम कार्यालय के मुताबिक, शनिवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है और अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 से 29 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी के मद्देनजर लोगों को घरों के अंदर ही रहने और अनावश्यक यात्रा से परहेज करने की सलाह दी है।

Advertisement

द्वारका मोड़ पर गिरा साइन बोर्ड, एम्बुलेंस सवार दो लोग घायल

शुक्रवार की रात आंधी के चलते दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में एक बड़ा ‘साइन बोर्ड’ गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एम्बुलेंस में सवार दो व्यक्ति और एक ऑटो रिक्शा चालक घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से 'साइन बोर्ड' हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया। घटना के कारण द्वारका और उत्तम नगर की ओर जाने वाली सड़कों पर भारी जाम लग गया।

अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में तूफान के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने के संबंध में 202 सूचनाएं मिली। एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण शुक्रवार देर शाम दिल्ली हवाईअड्डे पर नौ उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया।

Advertisement

दिल्ली में इस बार गर्मी की शुरुआत के साथ ही मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। अप्रैल में कई दिनों तक तेज गर्मी पड़ी। बीच में तापमान कम होने से मौसम थोड़ा ठंडा हो गया।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो