scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

संसद में आज होगा राष्ट्रपति का अभिभाषण, विपक्षी दल कर सकते हैं हंगामा, इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी

Parliament Joint Session: संसद में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संयुक्त सेशन को संबोधित करेंगी, इस दौरान विपक्षी दल कई मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए हंगामा कर सकते हैं।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: June 27, 2024 08:29 IST
संसद में आज होगा राष्ट्रपति का अभिभाषण  विपक्षी दल कर सकते हैं हंगामा  इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी
सदन में हाथ मिलाते दिखे पीएम मोदी और राहुल गांधी (Photo : PTI)
Advertisement

Parliament Joint Session: Parliament Joint Session: 18वीं लोकसभा के स्पीकर का चुनाव पूरा होने के बाद आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति इस दौरान एनडीए सककार की प्राथमिकताएं सामने रख सकती हैं। 18वीं लोकसभा के गठन के बाद यह राष्ट्रपति का पहला संबोधन होगा। बता दें कि लोकसभा का सत्र 24 जून से शुरू हुआ था और आज से राज्यसभा का सत्र शुरू होगा।

Advertisement

द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से संसद पहुंचेगी, जहां प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा और राज्यसभा के पीठासीन अधिकारी उनका स्वागतस करेंगे। यहां से उन्हें पारंपरिक राजदंड 'सेंगोल' की अगुवाई में निचले सदन के कक्ष तक ले जाया जाएगा। संविधान के अनुच्छेद 87 के अनुसार, राष्ट्रपति को प्रत्येक लोकसभा चुनाव के बाद सत्र की शुरुआत में संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी।

Advertisement

राष्ट्रपति गिना सकती हैं उपलब्धियां

मुर्मू अपने अभिभाषण में पिछले दस साल के मोदी सरकार के कार्यकाल का उल्लेख कर सकती हैं। इसके अलावा वह अर्थव्यवस्था, रक्षा, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सामाजिक कल्याण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों को शामिल किया जाएगा। बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण के बाद सत्तारूढ़ दल संसद के दोनों सदनों में धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेगा जिस पर सदस्य चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी दो या तीन जुलाई को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे सकते हैं।

सरकार को घेरने की प्लानिंग में विपक्ष

दूसरी ओर इस बार लोकसभा में विपक्ष की ताकत पहले से ज्यादा है। ऐसे में आसार यह भी हैं कि आज संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के दौरान विपक्ष हंगामा कर सकता है। विपक्षी दल नीट-यूजी में कथित अनियमितताओं, यूजीसी-नेट को रद्द करने, जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों, देश में ट्रेन दुर्घटनाओं और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों जैसे कई मुद्दों पर सरकार को घेर सकते हैं।

Advertisement

बता दें कि हाल में हुए आम चुनाव में बीजेपी की लीडरशिप वाले एनडीए गुट ने 293 सीटें जीती हैं, दूसरी ओर चुनाव में विपक्ष मजबूत होकर उभरा है। विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन ने 234 सीट जीतीं, जिसमें कांग्रेस की 99 सीट शामिल हैं, जो 2019 में जीती गईं 52 सीट से लगभग दोगुनी हैं।

Advertisement

99 सीटों के चलते कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई है और कांग्रेस ने सांसद राहुल गांधी को विपक्ष के नेता बनाया है, जिसे स्पीकर ओम बिरला ने मान्यता दे दी है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो