scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

UP से ये 10 बड़े चेहरे मोदी मंत्रिमंडल में हो रहे शामिल, बीजेपी ने इस प्रकार साधा जातिगत समीकरण

उत्तर प्रदेश से राजनाथ सिंह, जयंत चौधरी, जितिन प्रसाद, पंकज चौधरी, बीएल वर्मा, अनुप्रिया पटेल, कमलेश पासवान, एसपी सिंह बघेल, कीर्ति वर्धन सिंह और हरदीप सिंह पुरी मंत्री पद की शपथ लेंगे।
Written by: Nitesh Dubey
नई दिल्ली | Updated: June 09, 2024 18:39 IST
up से ये 10 बड़े चेहरे मोदी मंत्रिमंडल में हो रहे शामिल  बीजेपी ने इस प्रकार साधा जातिगत समीकरण
नरेंद्र मोदी पीएम पद की शपथ लेंगे।
Advertisement

भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी रविवार शाम 7:15 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ दर्जनों सांसद भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे। उत्तर प्रदेश को चर्चा लेकर चर्चा तेज है कि किन नेताओं को मोदी कैबिनेट में जगह मिलेगी। उत्तर प्रदेश से आने वाले करीब 10 सांसद मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।

Advertisement

उत्तर प्रदेश से राजनाथ सिंह, जयंत चौधरी, जितिन प्रसाद, पंकज चौधरी, बीएल वर्मा, अनुप्रिया पटेल, कमलेश पासवान, एसपी सिंह बघेल, कीर्ति वर्धन सिंह और हरदीप सिंह पुरी मंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि हरदीप सिंह पुरी उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। हालांकि वह रहने वाले पंजाब के हैं। वह बीजेपी के बड़े सिख चेहरे माने जाते हैं।

Advertisement

दो राजपूत को मिली जगह

उत्तर प्रदेश से दो राजपूत चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल रही है। राजनाथ सिंह जो कि 2014 से ही मोदी सरकार में अहम पद संभाल रहे हैं। वह तीसरी बार मंत्री बन रहे हैं। तो वहीं गोंडा से बीजेपी सांसद कीर्ति वर्धन सिंह को मोदी सरकार में पहली बार शामिल किया जा रहा है।

ब्राह्मण चेहरे के रूप में जितिन प्रसाद को मिली जगह

उत्तर प्रदेश से जितिन प्रसाद को ब्राह्मण चेहरे के रूप में मंत्रिमंडल से शामिल किया जा रहा है। जितिन प्रसाद पीलीभीत से सांसद चुने गए हैं। वह कांग्रेस सरकार में भी मंत्री थे। जितिन प्रसाद यूपी सरकार में भी मंत्री हैं। अब वह केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री होंगे।

Advertisement

3 कुर्मी नेताओं को मिली जगह

मोदी मंत्रिमंडल में तीन कुर्मी नेताओं को जगह मिल रही है। महाराजगंज से सांसद पंकज चौधरी, राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा और एनडीए की सहयोगी और अपना दल सोनेलाल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है। तीनों ही बड़े कुर्मी नेता हैं। तीनों को मंत्रिमंडल में शामिल कर बीजेपी जातिगत समीकरण को साध रही है।

Advertisement

जयंत चौधरी बनेंगे कैबिनेट मंत्री

एनडीए के सहयोगी और आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को भी मंत्रीमंडल में शामिल किया जा रहा है। जयंत चौधरी बड़े जाट नेता हैं और चौधरी चरण सिंह के पोते हैं। जयंत चौधरी वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं और उनकी पार्टी के दो सांसद लोकसभा का चुनाव जीते हैं। जयंत चौधरी लोकसभा चुनाव से पहले ही एनडीए में शामिल हुए थे।

2 दलित सांसदों को मंत्रिमंडल में मिली जगह

मोदी मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश में दो दलित नेताओं को भी जगह मिल रही है। पूर्वांचल की बांसगांव लोकसभा सीट से जीते कमलेश पासवान जबकि आगरा लोकसभा सीट से जीते एसपी सिंह बघेल को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है। एसपी सिंह बघेल पिछली मोदी सरकार में भी मंत्री थे। जबकि कमलेश पासवान पहली बार मंत्री बनेंगे।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो