scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

अगले महीने रूस जा सकते हैं PM मोदी, राष्ट्रपति पुतिन के साथ होगी बैठक, जानिए क्यों है महत्वपूर्ण

रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद ऐसा पहली बार होगा कि पीएम मोदी रूस जाएंगे। लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक कार्यकाल हासिल करने के बाद यह उनकी पहली रूस यात्रा भी होगी। 
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: June 27, 2024 08:49 IST
अगले महीने रूस जा सकते हैं pm मोदी  राष्ट्रपति पुतिन के साथ होगी बैठक  जानिए क्यों है महत्वपूर्ण
Lok Sabha Elections: रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ पीएम मोदी। (FILE/PTI)
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने रूस का दौरा कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक उनकी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक होनी है। रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद ऐसा पहली बार होगा कि पीएम मोदी रूस जाएंगे। लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक कार्यकाल हासिल करने के बाद यह उनकी पहली रूस यात्रा भी होगी।

Advertisement

भारत ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की सीधे तौर पर निंदा नहीं की है और यह कहता रहा है कि इस संकट का समाधान कूटनीति और बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए। ऐसे में पीएम मोदी की यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। रूस विदेश मामलों के विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा की तैयारी की जा रही है। हालांकि, भारत ने प्रधानमंत्री मोदी की रूस यात्रा के बारे में कुछ नहीं कहा है।

Advertisement

2019 के बाद पहली रूस की यात्रा, क्यों है महत्वपूर्ण?

प्रधानमंत्री मोदी ने आखिरी बार 2019 में व्लादिवोस्तोक में एक रूस का दौरा किया था। प्रधानमंत्री की आखिरी मास्को यात्रा 2015 में हुई थी। 2022 से दोनों देशों के बीच संबंध बेहतर हो रहे हैं और भारत रूस का एक प्रमुख व्यापार भागीदार बन गया है। यूक्रेन युद्ध को लेकर पश्चिम द्वारा प्रतिबंधों के बाद भारत रूसी तेल के प्रमुख खरीदारों में से एक बन गया है।

पिछले साल दिसंबर में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मॉस्को की अपनी पांच दिवसीय यात्रा के दौरान पुतिन के साथ बातचीत की थी। जयशंकर की यात्रा के दौरान कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्रों से संबंधित तीन दस्तावेजों, फार्मास्यूटिकल्स और स्वास्थ्य सेवा में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन और विदेश कार्यालय परामर्श पर एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए गए थे।

अब पीएम मोदी भी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर पुतिन के साथ बातचीत कर सकते हैं। फिलहाल इस दौरे को लेकर भारत की ओर से आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो