होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

INTERVIEW: '…तो आज राहुल गांधी होते प्रधानमंत्री', पप्पू यादव ने बताया तेजस्वी की किस गलती के कारण हुआ गठबंधन को बड़ा नुकसान

Interview Pappu Yadav: पूर्णिया लोकसभा से पप्पू यादव ने 23 हजार से ज़्यादा मतों से चुनाव जीता और राजद की प्रत्याशी बीमा भारती यहां तीसरे नंबर पर रहीं। 
Written by: Mohammad Qasim
नई दिल्ली | Updated: July 04, 2024 14:46 IST
जनसत्ता.कॉम के साथ पप्पू यादव की विशेष बातचीत (Photo : Jansatta)
Advertisement

"अगर वह (तेजस्वी यादव) चार-चार दिन अपने तमाम विधायकों के साथ मेरे यहां कैंप नहीं करते तो राहुल गांधी आज प्रधानमंत्री होते", यह बात जनसत्ता.कॉम के साथ बातचीत में पूर्णिया लोकसभा से निर्दलीय चुनाव जीतकर संसद पहुंचे पप्पू यादव ने कही।

अपने पुराने दल आरजेडी के साथ बने हुए मतभेद के सवाल पर पप्पू यादव ने आगे कहा,"हमें कांग्रेस को मजबूत करना है, किसी से कोई लेना-देना नहीं है, देश का तो नाश हो ही गया है। अहंकार और घमंड के चलते 20-20 सीट हम हार गए। सिर्फ 9 सीट आई हैं। आप उठाकर देख लीजिए शहाबुद्दीन जी की पत्नी और और दूसरे उम्मीदवार क्यों हारे? कहते थे इंडिया गठबंधन को वोट नहीं दोगे तो NDA को दे दो लेकिन पप्पू यादव को नहीं देना है। यही कहा था ना?" 

Advertisement

पप्पू यादव यहां आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए भाषण का ज़िक्र कर रहे थे।

तेजस्वी यादव ने एक चुनावी सभा के दौरान कहा था कि यहां (पूर्णिया लोकसभा) सिर्फ दो धड़े हैं, या तो इंडिया गठबंधन या फिर राजग। अगर आप राजद की बीमा भारती को नहीं चुनते हो तो आप राजग को वोट दें। पूर्णिया लोकसभा से पप्पू यादव ने 23 हजार से ज़्यादा मतों से चुनाव जीता और राजद की प्रत्याशी बीमा भारती यहां तीसरे नंबर पर रही। 

Advertisement

जनसत्ता के सवाल पप्पू यादव के जवाब

सवाल : आप लोकसभा में काफी आक्रमक रूप में नजर आए, क्या वजह थी?

मैंने सिर्फ नीट का मुद्दा उठाया था। बच्चे आत्महत्या कर रहे हैं तो मेरी क्या ज़िम्मेदारी है? मैंने बिहार के विशेष दर्जे की बात की, बिहार की जनता क्या चाहती है? जो जनता चाहती है वही तो हम बोलेंगे। हमें वहां (संसद में) कहा गया कि यह कोई उचित समय नहीं है, उचित तरीका नहीं है। अब मणिपुर नहीं जाने वाले लोग उचित तरीका सिखाएंगे हमें? मैंने यही कहा वहां कि आप कृपा पर जीतकर आए हैं। आप हमें ज्ञान सिखाएंगे? छह बार सांसद रहे हैं हम, 4 बार निर्दलीय रहे हैं, यह हमको बताएंगे?

सवाल : कैसे हर बार निर्दलीय चुनाव जीत जाते हैं?

कैसे जीत जाते हैं इसमें हम क्या बताएं? जात-पात हमको आता नहीं है। 24 घंटा लोगों की सेवा में रहते हैं। जमींदार परिवार से आते हैं। बिंदास जीते हैं, मौत का डर नहीं है। सिर्फ एक घंटा सोते हैं। पैसे का कोई शौक नहीं है।

सवाल : लोकसभा चुनाव में मिली संख्या से कितना मजबूत होगा विपक्ष?

जिस तरीके से विपक्ष लड़ा है। हमें बिना किसी घमंड के एक रहना पड़ेगा। एक रहेंगे तब इनका (BJP) जो अहंकार है वो पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

सवाल : पूर्णिया के लिए क्या करेंगे?

सबकुछ करेंगे, करते ही रहते हैं, हम ही तो करते हैं। पटना बाढ़ के वक़्त कौन था वहां? आप थे? पूरे देश के कोरोना में 34 करोड़ रुपया हम अकाउंट में दिए। आप बांटते हैं? कोटा से बच्चों को हम लाए, दवाई पहुंचाए, ऑक्सीजन पहुंचाए। 8-8 हजार लाश हम उठाते थे। क्या करेंगे? जिंदगी भर से कर ही रहे हैं।

Advertisement
Tags :
Pappu YadavRahul GandhiTejasavi yadav
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement