scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

मुंबई में लैंड करते समय फ्लेमिंगो के झुंड से टकराया विमान, 39 पक्षियों की मौत

स्थानीय निवासियों की कई शिकायतों के बाद मृत पक्षियों को निकालने का अभियान सोमवार रात करीब 10 बजे शुरू हुआ।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Nitesh Dubey
नई दिल्ली | Updated: May 22, 2024 08:40 IST
मुंबई में लैंड करते समय फ्लेमिंगो के झुंड से टकराया विमान  39 पक्षियों की मौत
मुंबई के घाटकोपर इलाके में 39 फ्लेमिंगो मृत पाए गए हैं।
Advertisement

मुंबई के घाटकोपर इलाके में 39 फ्लेमिंगो मृत पाए गए हैं। इन्हें देखे जाने के बाद लोग हैरत में पड़ गए और पता करने लगे कि ये कैसे हुआ है। इसके बाद इन सभी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस बीच पता चला है कि इन पक्षियों की मौत विमान से टकराने के कारण हुई है। दुबई से मुंबई आ रही एमिरेट्स फ्लाइट ईके 508 लैंड करते समय पक्षियों के झुंड से टकरा गई, जिससे पक्षियों की मौत हो गई।

Advertisement

रात में हुआ एक्सीडेंट

स्थानीय निवासियों की कई शिकायतों के बाद मृत पक्षियों को निकालने का अभियान सोमवार रात करीब 10 बजे शुरू हुआ। वन अधिकारी अमोल भागवत ने महाराष्ट्र सुरक्षा बल के कई जवानों के साथ ऑपरेशन का नेतृत्व किया। अमोल भागवत ने कहा, "सोमवार देर रात करीब 29 शव मिले और मंगलवार सुबह दस शव और मिले।"

Advertisement

अतिरिक्त मुख्य वन संरक्षक (मैंग्रोव संरक्षण सेल) एसवाई रामा राव ने कहा, “हमें रात भर चले तलाशी अभियान के दौरान 39 फ्लेमिंगो मिले और मंगलवार सुबह 11 बजे इसे बंद कर दिया गया। इस बीच हमने स्थानीय लोगों से भी कहा है कि अगर उन्हें कोई अन्य प्रभावित पक्षी दिखे तो वे हमें सूचित करें।''

वन विभाग करेगा मामले की जांच

एसवाई राव ने कहा कि वन विभाग अब दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच करेगा। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, “हमने एसीएफ विक्रांत खाड़े को यह पता लगाने के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया है कि टक्कर किस कारण से हुई। हम जांच करेंगे कि क्या विमान सही मार्ग पर उड़ रहा था और पक्षी उसके रास्ते में क्यों आए आदि।"

यह घटना तब सामने आई जब घाटकोपर-अंधेरी लिंक रोड से सटे किनारे की सड़कों पर खेल रहे बच्चों ने यह बात फैलानी शुरू कर दी कि मृत पक्षियों की बारिश हो रही है। इसके बाद स्थानीय लोगों को फ्लेमिंगो के शव मिले।

Advertisement

अमीरात ईके 508 मुंबई-दुबई उड़ान को रात 9 बजे उतरना था। यह दुर्घटना घाटकोपर के पास हुई जो कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का लैंडिंग मार्ग है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के एक अधिकारी के अनुसार रात 9:15 बजे लैंडिंग के बाद पायलटों ने पक्षी के टकराने की सूचना दी। उन्होंने कहा, "हमें हवाई जहाज के ढांचे में पक्षियों के निशान मिले लेकिन कोई शव नहीं मिला।"

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो