होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

क्या आपके राज्य में भी होने वाली है भारी बारिश? IMD ने मौसम को लेकर की ये भविष्यवाणी

Monsoon Update: राजस्थान,दिल्ली, हरियाणा व पंजाब के लोगों को भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | June 08, 2024 17:16 IST
मानसून अपडेट। (इमेज- पीटीआई)
Advertisement

Monsoon Update: इस बार देश भर के लिए मानसून का अच्छा संयोग बना रहा है। इसका संकेत केरल राज्य में समय से पहले मानसून के प्रवेश से ही मिल चुका है। आईएमडी ने शनिवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर, दक्षिण महाराष्ट्र, तेलंगाना और दक्षिण छत्तीसगढ़ व दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में भी आगे बढ़ गया है।

अगले पांच दिनों में महाराष्ट्र और कर्नाटक के बाहरी इलाकों में भारी होने की उम्मीद है। 8 से 11 जून तक महाराष्ट्र में और 8-9 जून को कर्नाटक में कहीं-कहीं ज्यादा बारिश होने के आसार हैं। कोंकण और गोवा, केरल, मराठवाड़ा और लक्षद्वीप में गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले पांच दिनों में अलग-अलग जगहों पर बरसात होगी।

Advertisement

मिडिल असम और पड़ोसी क्षेत्रों पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाली तेज हवाओं की वजह से अगले सात दिनों में अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली-गरज के साथ हल्की से तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। 8 से 12 जून तक पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बरसात होगी। वहीं, 9 से 12 जून तक असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में भी इसी दिन बरसात होने की उम्मीद है।

दिल्ली के लोगों को कब मिलेगी राहत

राजस्थान,दिल्ली, हरियाणा व पंजाब के लोगों को भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 30 जून तक यहां पर मानसून पहुंच जाएगा। भीषण गर्मी से झुलस रहे हरियाणा,पंजाब,राजस्थान व दिल्ली एनसीआर को मानसून पहुंचने के बाद ही गर्मी से कुछ सुकुन मिलने की संभावना है। उससे पहले वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से हल्की फुल्की बरसात होती रही है। हल्की बूंदाबांदी से किसी को भी ज्यादा फायदा नहीं मिलने वाला है। असली फायदा मानसून की एंट्री के बाद ही मिलेगा।

Advertisement

यूपी और राजस्थान के लोगों को कब मिलेगा गर्मी से छुटकारा

गुजरात,मध्य प्रदेश की सीमा छत्तीसगढ़ ओडिशा, झारखंड और बिहार में 15 जून तक मानसून पहुंचने की उम्मीद है। इसी के साथ बाकी गुजरात के बचे हुए इलाके और मध्य प्रदेश के हिस्सों और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 20 जून तक मानसून पहुंच जाएगा। वहीं गुजरात के साथ लगते राजस्थान के कुछ इलाकों और एमपी उत्तराखंड,हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में 25 जून के आसपास तक मानसून पहुंचने की संभावना बनी हुई है।

Advertisement
Tags :
IMDMonsoon
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement