scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

मिजोरम में खदान ढहने से हुआ बड़ा हादसा, 10 की मौत, सरकार ने सहायता राशि का किया ऐलान

Mizoram: आईजोल में खदान ढहने से बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे अभी तक 10 लोगों की मौत हुई है। पुलिस का बचाव का कार्य चल रहा है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: May 28, 2024 13:04 IST
मिजोरम में खदान ढहने से हुआ बड़ा हादसा  10 की मौत  सरकार ने सहायता राशि का किया ऐलान
Mizoram mine collapse: आईजोल में खदान ढहने से 10 लोगों की मौत हो गई है।
Advertisement

मिजोरम की राजधानी आइजोल जिले में खदान ढहने से बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है जबकि कई लोगों के लापता होने की खबर है।

Advertisement

सुबह से ही हो रही लागातार बारिश के वजह से आइजोल के दक्षिणी इलाके में स्थित पत्थरों की एक खदान ढह गई। इस हादसे को लेकर मिजोरम के डीजीपी अनिल शुक्ला ने कहा कि पुलिस के जवान बचाव कार्य में लगे हुए हैं। यह हादसा नदियों के जल स्तर बढ़ने की वजह से हुआ है। इस वजह से नदी के किनारे रहने वाले लोगों को दूसरे जगह हटा दिया गया है।

Advertisement

बारिश की वजह से खदान में हुए हादसे के अलावा राज्य में विभिन्न इलाकों में भूस्खलन की कई घटनाएं सामने आई हैं। इस घटना को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री लालदुहोम ने रेमल च्रकवात से प्रभावित लोगों की सहायता की घोषणा की है। मिजोरम सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने बताया है कि इससे प्रभावित लोगों को कुल 15 करोड़ रुपये की सहायता राशि मिलेगी जबकि मृतकों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज पूरी तरह बंद

शुरुआत में डीजीपी अनिल शुक्ला ने 7 लोगों के मौत की जानकारी दी थी। लेकिन आंकड़ा वर्तमान में 10 पहुंच गया है। अभी भी बचाव कार्य जारी है। बारिश के वजह से हो रहे भूस्खलन की वजह से प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिया गया है। इसके अलावा आवश्यक राज्य कर्मचारियों को छोड़ बाकी सभी नागरिकों को 28 मई तक अपने घरों में रहने की सलाह दी गई है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो