होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

भाई राहुल को PM मोदी ने बताया शहजादा… भड़कीं प्रियंका गांधी ने कर दी शहंशाह से तुलना

बनासकांठा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं, जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Nitesh Dubey
नई दिल्ली | Updated: May 04, 2024 17:58 IST
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। (PTI PHOTO)
Advertisement

लोकसभा चुनाव के लिए दो चरण की वोटिंग हो चुकी है। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को कई बार शहजादा कहकर पुकारा। वहीं अब भाई के समर्थन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उतर आईं हैं। उन्होंने पीएम मोदी को शहंशाह कहकर संबोधित किया है।

शहंशाह महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी गुजरात दौरे पर थीं और इसी दौरान उन्होंने जनसभा करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा। बनासकांठा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं, जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं।

Advertisement

प्रियंका गांधी ने कहा, "वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।"

पीएम के कुर्ते पर एक भी दाग नहीं- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि शहंशाह नरेंद्र मोदी महलों में रहते हैं। प्रियंका ने पूछा, "क्या आपने कभी टीवी पर उनका चेहरा देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, धूल का एक दाग नहीं है। एक बाल इधर से उधर नहीं हो रहा है। वह आपकी मेहनत और आपकी समस्याओं को कैसे समझेंगे? वह कैसे समझेंगे कि आप महंगाई के बोझ तले दबे हुए हैं?"

पीएम मोदी ने राहुल को कहा था शहजादा

बता दें कि दो दिन पहले ही पीएम मोदी गुजरात दौरे पर थे। इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राहुल गांधी को शहजादा कहा था। पीएम मोदी ने कहा था कि पाकिस्तान कांग्रेस के शहजादे को भारत का अगला प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है क्योंकि देश के दुश्मन एक कमजोर सरकार चाहते हैं। पीएम मोदी ने कहा था, "कांग्रेस के समय में देश में दो संविधान चलते थे, दो झंडे चलते थे। मैंने कश्मीर में तिरंगा झंडा फहराकर सरदार साहब के सपने को पूरा किया। कांग्रेस की कमजोर सरकार आतंक के आकाओं को डोजियर देती थी और मोदी की मजबूत सरकार डोजियर में टाइम खराब नहीं करती। ये सरकार आतंकियों को घर में घुसकर मारती है।"

Advertisement
Tags :
PM Narendra ModiPriyanka GandhiRahul Gandhiलोकसभा चुनाव 2024
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement