scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Karnal Lok Sabha Chunav Result 2024: मनोहर लाल खट्टर ने 2 लाख 32 हजार मतों के अंतर से जीती करनाल लोकसभा सीट

Lok Sabha Election 2024 Result, Karnal Constituency: करनाल लोकसभा सीट से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने चुनाव जीता।
Written by: न्यूज डेस्क
चंडीगढ़ | Updated: June 05, 2024 14:44 IST
karnal lok sabha chunav result 2024  मनोहर लाल खट्टर ने 2 लाख 32 हजार मतों के अंतर से जीती करनाल लोकसभा सीट
हरियाणा में करनाल लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के मनोहर लाल खट्टर ने जीत हासिल की। (सोर्स- एएनआई)
Advertisement

Karnal Lok Sabha Chunav Result 2024: करनाल लोकसभा सीट से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने चुनाव जीता। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा को 232577 मतों के अंतर से हराया। मनोहर लाल खट्टर को 739285, जबकि दिव्यांशु बुद्धिराजा को 506708 वोट मिले। करनाल में 25 मई को छठे चरण में मतदान हुआ था।

2024 लोकसभा चुनाव में करनाल सीट के टॉप-3 उम्मीदवार

पार्टीउम्मीदवारवोट
बीजेपीमनोहर लाल खट्टर739285
कांग्रेसदिव्यांशु बुद्धिराजा506708
बसपाइंदर सिंह32508

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: Check Here

Advertisement

करनाल लोकसभा सीट पर 9 बार कांग्रेस को मिली जीत

करनाल सीट पर कांग्रेस का वर्चस्व रहा है। 1952 से अब तक के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 9 बार यहां से चुनाव जीती है। वहीं 4 बार भाजपा के उम्मीदवार ने जीत दर्ज किया है। पहली बार इस लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर वीरेंद्र कुमार सत्यवादी जीत दर्ज किए थे। 1998 के हुए लोकसभा चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री रहे भजन लाल विश्नोई करनाल से सांसद चुने गए थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के अश्विनी चोपड़ा ने बाजी मारी तो 2019 चुनाव में बीजेपी से संजय भाटिया सदन पहुंचे।

UP Lok Sabha Seats Result | Uttarakhand Lok Sabha Seats Result | Himachal Lok Sabha Result

2019 में करनाल लोकसभा चुनाव का परिणाम

बीजेपी के संजय भाटिया को लोकसभा चुनाव 2019 में 9,11,594 वोट मिले थे उन्होंने कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को हराया था। इस चुनाव में कांग्रेस के कुलदीप शर्मा 2,55,452 वोट प्राप्त हुए थे। मायावती की पार्टी बसपा के पंकज महज 67,183 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

Advertisement

पार्टीउम्मीदवारवोट
बीजेपीसंजय भाटिया9,11,594
कांग्रेसकुलदीप शर्मा2,55,452
बसपापंकज67,183

लोकसभा चुनाव 2014 में करनाल का परिणाम

बीजेपी उम्मीदवार अश्विनी कुमार को कुल 5,94,817 वोट मिला था। उन्होंने कोंग्रेस प्रत्याशी अरविंद कुमार को 3,60,147 मतों के बड़े अंतर से हराया था। अरविंद कुमार को 2,34,670 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे। इंडियन नेशनल लोकदल के जसविंदर सिंह संधू को 1,87,902 तो वहीं बसपा के वीरेंद्र मराठा को 1,02,628 वोट प्राप्त हुए थे।

Advertisement

पार्टीउम्मीदवारवोट
बीजेपीअश्विनी कुमार5,94,817
कांग्रेसअरविंद कुमार2,34,670
आईएनएलडीजसविंदर सिंह संधू1,87,902
बसपावीरेंद्र मराठा1,02,628

मनोहर लाल खट्टर का RSS से पुराना नाता

साल 2014 के हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने मनोहर लाल खट्टर को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया था। मनोहर लाल खट्टर हरियाणा में 18 वर्ष बाद गैर जाट मुख्यमंत्री बने थे। मनोहर लाल शुरुआती दिनों से संघ और भाजपा से जुड़े हुए हैं। मनोहर लाल राष्ट्रीय स्वंसेवक संघ के प्रचारक भी रह चुके हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो