होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

VIDEO: भाषण के दौरान कांपने लगे नवीन पटनायक, वीके पांडियन ने पकड़ा हाथ और… हिमंत ने कसा तंज

सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जितना झूठ बोल सकती हैं, उसकी एक लिमिट है।
Written by: न्यूज डेस्क
Updated: May 28, 2024 17:12 IST
ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक। (इमेज- वीडियो ग्रैब/ ट्विटर)
Advertisement

Lok Sabha Chunav 2024: 1 जून को लोकसभा चुनाव के 7वें और आखिरी फेज का मतदान होना है। इसी बीच, एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री का बायां हाथ काफी कांप रहा था। वायरल हुए वीडियो में पूर्व आईएएस अधिकारी और नवीन पटनायक के करीबी सहयोगी वीके पांडियन को सीएम के पास खड़े होकर भाषण देने में मदद करते हुए देखा गया है। इस पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रतिक्रिया दी है।

असम के सीएम और बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और बीजेडी नेता वीके पांडियन का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद परेशान करने वाला वीडियो है। वीके पांडियन नवीन बाबू के हाथों की हरकतों को भी कंट्रोल कर रहे हैं। मैं यह सोचकर कांप उठता हूं कि तमिलनाडु का एक रिटायर पूर्व नौकरशाह इस समय ओडिशा के भविष्य पर किस हद तक कंट्रोल कर रहा है। भाजपा राज्य के लोगों को ओडिशा का शासन वापस देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement

नवीन पटनायक ने बीजेपी पर बोला हमला

सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जितना झूठ बोल सकती हैं, उसकी एक लिमिट है। जैसा कि आप देख रहे हैं, मैं बहुत अच्छे स्वास्थ्य में हूं और मैं लगभग एक महीने से पूरे राज्य में प्रचार कर रहा हूं। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को उनकी बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से अब रिटायर हो जाना चाहिए।

ओडिशा में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव

बता दें कि ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हो रहे हैं। ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के तहत अब तक तीन चरण में वोटिंग हुई है। राज्य में चौथे फेज और आखिरी फेज में 1 जून को वोटिंग होगी। इसमें लोकसभा की 6 और विधानसभा की 42 सीट शामिल हैं।

Advertisement

इससे पहले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि नवीन पटनायक को पांडियन ने बंधक बनाकर रखा हुआ है। भाजपा नेता ने पटनायक से लोगों का सम्मान पाने के लिए अकेले बाहर आने की अपील की।

Advertisement
Tags :
OdishaOdisha Electionsलोकसभा चुनाव 2024
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement