scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Khadoor Sahib Results Live: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने बनाई भारी बढ़त, जेल में रहते हुए लड़ा था चुनाव

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह खडूर साहिब लोकसभा से 1 लाख 59 हजार से ज़्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Mohammad Qasim
नई दिल्ली | Updated: June 04, 2024 16:00 IST
khadoor sahib results live  खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने बनाई भारी बढ़त  जेल में रहते हुए लड़ा था चुनाव
Amritpal Singh khadoor Sahib Lok Sabha Seat: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह ने पंजाब की खडूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। (File/ Express photo by Rana Simranjit Singh)
Advertisement

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह खडूर साहिब लोकसभा से 1 लाख 59 हजार से ज़्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। उनके मुकाबला कांग्रेस के कुलदीप सिंह और आप के लालजीत सिंह से हो रहा है।

Advertisement

अमृतपाल सिंह असम के डिब्रूगढ़ की जेल में है। अमृतपाल सिंह को NSA के तहत मामला दर्ज कर पंजाब पुलिस ने 23 अप्रैल 2023 को मोगा से गिरफ्तार किया था।

Advertisement

खडूर साहिब सीट के बारे में

खडूर साहिब का सिखों के लिए गहरा महत्व है, जहां आठ सिख गुरुओं ने दर्शन किए थे। शिरोमणि अकाली दल (बादल) 1992 से इस सीट पर जीतता आ रहा है। हालांकि 2019 के चुनावों में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा, जब कांग्रेस उम्मीदवार जसबीर सिंह डिम्पा ने ये सीट जीती।

30 वर्षीय अमृतपाल सिंह दो साल पहले तक पंजाब में अनजान था। वह 10 साल से दुबई में काम कर रहा था और 2022 में अभिनेता और एक्टिविस्ट दीप सिद्धू द्वारा शुरू किए गए संगठन वारिस पंजाब डे को संभालने के लिए पंजाब लौट आया। वारिस पंजाब डे का कहना है कि यह राज्य के युवाओं को सिख धर्म के सिद्धांतों का पालन करने और खालसा राज स्थापित करने में मदद करने के लिए काम करता है।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो