होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Bridge Collapse: झारखंड में अरगा नदी पर बन रहा पुल गिरा, जानिए कितने करोड़ से हो रहा था तैयार, इससे पहले बिहार में ढह चुके हैं पांच ब्रिज

पुल गिरने के साथ जोरदार आवाज हुई। आवाज इतनी तेज थी कि गांव वाले घबराकर घर से बाहर निकल आए।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: संजय दुबे
नई दिल्ली | Updated: June 30, 2024 15:34 IST
झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार रात ढहा निर्माणाधीन पुल। (पीटीआई फोटो)
Advertisement

निर्माणाधीन पुलों के एक के बाद एक गिरने की घटना ने सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। बिहार में 11 दिन के अंदर पांच निर्माणाधीन पुलों के गिरने के बाद शनिवार को बगल के झारखंड राज्य के गिरिडीह जिले में भी निर्माणाधीन एक पुल टूट गया। जिले के देवरी ब्लाक स्थित कारीपहली गांव की अरगा नदी के ऊपर फतेहपुर-भेलवाघाटी रोड पर इस पुल का निर्माण किया जा रहा था।

तेज बारिश से नदी का बढ़ गया था जलस्तर

शनिवार को हुई तेज बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ गया था। इससे रात में पुल का एक पिलर धंस गया, जिससे गार्डर टूटने से पानी में गिर गया। पुल का दूसरा पिलर भी गिरने की स्थिति में हो गया है। इस पुल को करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा था। पुल गिरने के साथ जोरदार आवाज हुई। आवाज इतनी तेज थी कि गांव वाले घबराकर घर से बाहर निकल आए।

Advertisement

18 जून को बिहार के अररिया में टूटा था पुल

इससे पहले बिहार में एक के बाद एक पांच पुल टूट चुके हैं। सबसे पहले 18 जून को अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 12 करोड़ का एक पुल उद्घाटन से पहले ही गिर गया था। इसके चार दिन बाद यानी 22 जून को सिवान में दरौंदा और महाराजगंज ब्लॉक को जोड़ने वाली नहर पर बना पुल भी ढह गया।

तीसरा पुल पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में 23 जून को गिरा था। यहां घोड़ासहन ब्लॉक में एक पुल बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान यह पुल भी गिर गया। इसके बाद 27 जून को किशनगंज में चौथा पुल गिरा है। किशनगंज जिले में कनकई और महानंदा नदी को जोड़ने वाली छोटी सहायक नदी पर बना पुल ढह गया।

यह 70 मीटर लंबा पुल बहादुरगंज और दिघलबैंक ब्लॉक को जोड़ता था। इसके बाद 28 जून को राज्य के मधुबनी में निर्माणाधीन पुल का गर्डर गिर गया। दो दिन पहले ही इसके गर्डर की ढलाई हुई थी। मधेपुर प्रखंड के भेजा कोसी बांध चौक से महपतिया मुख्य सड़क में ललवारही के निकट यह हादसा हुआ।

Advertisement
Tags :
Biharbridge collapseJharkhandPatna
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement