scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Hemant Soren Bail: झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन को बड़ी राहत, जमीन घोटाला मामले में हाईकोर्ट से मिली जमानत, रांची जेल से आए बाहर

Jharkhand Land Scam Case, Hemant Soren Bail News: जमीन घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: June 28, 2024 16:05 IST
hemant soren bail  झारखंड के पूर्व cm हेमंत सोरेन को बड़ी राहत  जमीन घोटाला मामले में हाईकोर्ट से मिली जमानत  रांची जेल से आए बाहर
हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Advertisement

Hemant Soren Bail: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अंचल जमीन घोटाला मामले में हाईकोर्ट ने उनको जमानत दे दी है। इस मामले में सुनवाई 13 जून को ही पूरी हो गई थी जिसके बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस मामले को जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की पीठ देख रही थी। हाई कोर्ट के आदेश के बाद रांची जेल से हेमंत सोरेन बाहर आ गए हैं।

Advertisement

जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत दी है। इस मामले में हेमंत सोरेन पर आरोप है कि उन्होंने अनाधिकृत रूप से बड़गाईं अंचल के 8.86 एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया है। सोरेन पर पीएमएलए एक्ट के तहत मनी लाउंड्रिंग मामला चल रहा है।

Advertisement

इस मामले में सुनवाई के दौरान ईडी ने कोर्ट में कहा था कि सोरेन ने जमीन पर कब्जा किया है। इस वजह से उन्हें जमानत नहीं दिया जाना चाहिए। वहीं हेमंत सोरेन की ओर से इन आरोपों को कहा था कि ईडी द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। यह मामला मनी लाउंड्रिंग का नहीं बल्कि राजनीतिक बदले का है। ईडी केंद्र सरकार के इसारे पर कार्य कर रही है।

हेमंत सोरेन को ईडी ने 31 जनवरी को रांची से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। हाई कोर्ट के फैसले के बाद हेमंत सोरेन अब जेल से बाहर आ जाएंगे। हालांकि ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि ईडी हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो