scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Bloomberg Billionaires Index: एशिया के सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी, मुकेश अंबानी को एक बार फिर छोड़ा पीछे

Gautam Adani: मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए गौतम अडानी एक बार फिर भारत समेत एशिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: June 01, 2024 15:02 IST
bloomberg billionaires index  एशिया के सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी  मुकेश अंबानी को एक बार फिर छोड़ा पीछे
मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।
Advertisement

Gautam Adani becomes Asia's Richest Person: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी एक बार भारत के साथ ही एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। पिछले चौबीस घंटे में उनके शेयर में जोरदार उछाल देखने को मिला है। जिसके वजह से गौतम अडानी की संपत्ति में भी भारी उछाल आया है। उन्होंने अभी तक भारत समेत एशिया के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा है।

Advertisement

दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट जारी हो गई है। शनिवार को जारी हुए इस लिस्ट में कई फेरबदल देखने को मिले हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए गौतम अडानी एक बार फिर से भारत समेत एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।

Advertisement

गौतम अडानी की संपत्ति में आए हलिया उछाल के बाद वो दुनिया की अमीर लोगों की लिस्ट में भी 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 2 अरब डॉलर गौतम अडानी से कम है। जहां अडानी का नेटवर्थ 111 अरब डॉलर है वहीं मुकेश अंबानी का नेटवर्थ 109 अरब डॉलर है। अंबानी इस आंकड़े के आधार पर दुनिया भर में अमीर लोगों की लिस्ट में 12वें पायदान पर आ गए हैं।

गौतम अडानी की संपत्ति की बात करें तो पिछले 24 घंटे में ज्यादा उछाल देखने को मिला है। इस दौरान उनकी नेटवर्थ 5.45 अरब डॉलर यानी 45 हजार करोड़ रुपये के करीब बढ़ गई है। नेटवर्थ में आई बढ़त की वजह से गौतम अडानी 12 से 11 वें स्थान पर आ गए हैं।

Advertisement

अडानी साल 2024 में अबतक करीब 26.8 अरब डॉलर की नेटवर्थ कमाई कर चुके हैं। वो इस लिस्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपतियों की लिस्ट में शुमार है। वहीं मुकेश अंबानी ने साल 2024 में 12.7 अरब डॉलर की कमाई की है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो