scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

कब मिलेगी गर्मी से राहत? आसमान से बरसे रहे 'अंगारे', दिल्ली में पारा 50 के करीब

Barish Kab Hogi: 30 जून के बाद उत्तर भारत को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Yashveer Singh
नई दिल्ली | Updated: May 28, 2024 20:36 IST
कब मिलेगी गर्मी से राहत  आसमान से बरसे रहे  अंगारे   दिल्ली में पारा 50 के करीब
Delhi Maximum Temperature: दिल्ली में पारा पचास के करीब (File Photo - Express & PTi)
Advertisement

IMD Weather Forecast: उत्तर भारत में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को राजस्थान के चुरू में मंगलवार को तापमान पचास के पार चला गया। मंगलवार को चुरू में तापमान 50.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके अलावा सिरसा में भी तापमान 50.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान के बीकानेर में पारा 49.4 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 48.3 डिग्री सेल्सिस, फलोदी में 49 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 48डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बात अगर दिल्ली की करें तो यहां के मंगेशपुर और नरेला में तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस, नजफगढ़ में 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यूपी के आगरा में तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 49 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Advertisement

इससे पहले राजधानी नई दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 49 डिग्री सेल्सियस था। भारतीय मौसम विभाग की तरफ से उत्तर भारत के कई राज्यों में दो दिनों के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

दो दिन रेड अलर्ट

IMD के वैज्ञानिक डॉक्टर नरेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि नॉर्थ वेस्ट इंडिया में अभी भी हीट वेव जारी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली, एनसीआर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत में हीट वेव जारी है। डॉक्टर नरेश कुमार ने आगे कहा कि बीच में जब बंगाल की खाड़ी से हवाएं आई थीं, तब तापमान थोड़ा कम हुई था लेकिन अभी भी वही सिनेरियो बना हुआ है बहुत सारे राज्यों में टेंपरेचर 47 डिग्री से भी ज्यादा है।

उन्होंने आगे बताया, "अगर आप आने वाले दिनों की बात करें तो हमारा यही अनुमान है कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली, वेस्ट यूपी और एमपी में लगभग ऐसे ही हालात दो दिनों तक बने रहेंगे। इसके लिए हमने वहां रेड अलर्ट दिया हुआ है।"

Advertisement

डॉक्टर नरेश कुमार ने अनुमान जताया कि 30 तारीख से तापमान कम होगा। उन्होंने कहा कि अरब सागर से हवाएं आएंगी और वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी इनफ्लुएंस करेगा, उसके कारण वहां से आने वाली हवाएं ठंडी होंगी, इस वजह से टेंपरेचर में थोड़ी गिरावट आएगी। अनुमान है 1 जून तक टेंपरेचर काफी ज्यादा काम होने चाहिए और हीट वेव्स रुकनी चाहिए या फिर कहीं-कहीं ही रहनी चाहिए।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 टी20 tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो