होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

'आखिरकार पोप को God से मिलने का मौका मिल गया', PM मोदी संग पोप फ्रांसिस की मुलाकात का कांग्रेस ने उड़ाया मजाक, अब मांगी माफी

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि हम सभी राजनीतिक विरोधी हैं, दुश्मन नहीं हैं।
Written by: शाजु फिलिप
नई दिल्ली | June 17, 2024 15:57 IST
पीएम नरेंद्र मोदी और पोप फ्रांसिस। (इमेज-रॉयटर्स)
Advertisement

PM Modi Meet Pope Francis: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-7 सम्मेलन में पिछले सप्ताह शिरकत की थी। इटली में वे पोप फ्रांसिस से भी मिले। इस मुलाकात पर केरल कांग्रेस ने कटाक्ष करके एक विवाद खड़ा कर दिया है। पीएम मोदी की शुक्रवार को पोप से मुलाकात की तस्वीर पोस्ट करते हुए केरल कांग्रेस ने ट्वीट किया था, "आखिरकार पोप को भगवान से मिलने का मौका मिला।" ट्वीट पर विवाद बढ़ जाने के बाद पार्टी ने अपने एक्स हैंडल से ट्वीट को हटा दिया और माफी मांगी।

कांग्रेस पर पलटवार करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने रविवार को कहा था कि ऐसा लगता है कि केरल कांग्रेस का एक्स सोशल मीडिया हैंडल कट्टरपंथियों या अर्बन नक्सल द्वारा चलाया जा रहा है। इस पोस्ट से लगातार नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक कंटेंट पोस्ट किए जा रहे हैं। अब, ये लोग पोप फ्रांसिस और ईसाई समुदाय तक का मजाक बनाने की हद तक गिर गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल की जानकारी के बिना ऐसा नहीं होगा। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को इसकी जानकारी है। केरल ने ईसाइयों का इस तरह मजाक उड़ाने वाला ऐसा ट्वीट पहले कभी भी नहीं देखा।

Advertisement

विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस ने मांगी माफी

पीएम मोदी और पोप फ्रांसिस पर किए गए ट्वीट पर माफी मांगते हुए केरल कांग्रेस ने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि धर्म, पोप या किसी भी भगवान का अपमान करना पार्टी की परंपरा नहीं रही है। सोशल मीडिया हैंडल से ट्वीट कर कहा कि पार्टी सभी धर्मों और आस्थाओं को साथ में लेकर चलती है। कांग्रेस के मन में पोप का अपमान करने का दूर-दूर तक ख्याल नहीं है। उनका दुनिया सम्मान करती है। आगे कहा कि पार्टी नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करने में किसी भी तरह से परहेज नहीं करती है। वह खुद को भगवान बताकर देश के लोगों की आस्था का अपमान करते हैं।

पार्टी ने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी और मोदी को सबसे पहले मणिपुर के ईसाई समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। केरल कांग्रेस का हैंडल खासतौर से लोकसभा इलेक्शन के बाद बीजेपी और उसके नेताओं को टारगेट करने के लिए अक्सर मीम्स का इस्तेमाल करता रहा है।

किरेन रिजिजू ने भी किया ट्वीट

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि हम सभी राजनीतिक विरोधी हैं, दुश्मन नहीं हैं। हम एक-दूसरे से नफरत नहीं करनी चाहिए। रिजिजू ने इसे पोप का अपमान बताते हुए कांग्रेस को टारगेट किया। दरअसल, कांग्रेस का तंज पीएम मोदी के उस बयान पर था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें भगवान ने किसी खास मिशन के लिए धरती पर भेजा है।

Advertisement
Tags :
G7PM Narendra Modipope francis
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement