scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी! दिल्ली में तापमान 49 डिग्री के करीब; मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगी राहत

IMD Weather Forecast: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत और देश के मध्य भागों में तीन दिनों के बाद भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Yashveer Singh
नई दिल्ली | Updated: May 27, 2024 19:07 IST
उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी  दिल्ली में तापमान 49 डिग्री के करीब  मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगी राहत
दिल्ली के मंगेशपुर में सोमवार को तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया (PTI)
Advertisement

तकरीबन पूरा भारत इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहा है। सोमवार को राजधानी नई दिल्ली के मंगशपुर इलाके में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा नजफगढ़ में 48.6 डिग्री, नरेला में 48.4 डिग्री, पीतमपुरा में 47.6 डिग्री, पूसा में 47.2 डिग्री और जफरपुर में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा शुक्रवार को दिल्ली के सफरजंग में 45.1, पालम में 46, रिज में 46.3 और आयानगर में 46.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, अगले तीन दिन तक अभी देशवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, तीन दिनों के बाद नॉर्थ वेस्ट इंडिया और देश के मध्य भाग को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

IMD चीफ मृत्युंजय महापात्र ने सोमवार को जानकारी कि भीषण गर्मी का सामना कर रही राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली सहित नॉर्थ वेस्ट भारत के लोगों को 30 मई के बाद भीषण लू से राहत मिल सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों में भीषण लू चल रही है और यह अगले तीन दिनों तक जारी रह सकती है, लेकिन 30 मई से इसकी तीव्रता धीरे-धीरे कम होगी, क्योंकि एक पश्चिमी विक्षोभ (WD) आ रहा है।

IMD ने मौसम को लेकर जताया यह अनुमान

  1. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और अरब सागर से नमी आने के कारण देश के नॉर्थ वेस्ट और मध्य भागों में गरज के साथ वर्षा होने और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
  2. यह राहत अस्थायी होगी और जून के महीने में दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत भारत के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की आशंका है।
  3. जून में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों और उत्तरी मध्य प्रदेश समेत उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से ज्यादा दिनों तक तेज लू चल सकती है।
  4. नॉर्थ वेस्ट भारत में जून के महीने में आम तौर पर तीन दिन लू चलती है, लेकिन इस बार इन इलाकों में दो-चार दिन ज्यादा ऐसी स्थिति बन सकती है यानी इन इलाकों में चार से छह दिन भयंकर लू चलने का अनुमान है।
  5. IMD ने बताया कि मई में दो चरण में लू चली। भीषण लू का पहला चरण एक से पांच मई तक रहा और यह खास तौर पर पूर्वी भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप भारत में ही सीमित रहा। दूसरा चरण 16 मई से उत्तर पश्चिम भारत में शुरू हुआ और यह अब तक जारी है और अगले तीन दिन यानी 29 मई रह सकता है। (इनपुट - PTI)
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 टी20 tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो