scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Delhi Water Crisis: 'दिल्ली को रोज दे रहे ज्यादा पानी', हरियाणा ने केजरीवाल को दी वॉटर मैनेजमेंट की सलाह

Delhi Water Crisis: दिल्ली की पानी की समस्या को लेकर दिल्ली सरकार ने हरियाणा पर आरोप लगाए हैं कि हरियाणा द्वारा जानबूझकर दिल्ली के लिए कम पानी छोड़ा जा रहा है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: May 31, 2024 18:22 IST
delhi water crisis   दिल्ली को रोज दे रहे ज्यादा पानी   हरियाणा ने केजरीवाल को दी वॉटर मैनेजमेंट की सलाह
Delhi Water Crisis: दिल्ली-हरियाण के बीच पानी को लेकर विवाद (सोर्स- PTI/File)
Advertisement

Delhi Water Crisis: देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में पानी का संकट आम जनता के लिए मुसीबत बनता नजर आ रहा है। इस मुद्दे पर दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार स्पष्ट तौर पर हरियाणा को जिम्मेदार ठहरा रही है। दिल्ली सरकार का कहना है कि हरियाणा की तरफ से दिल्ली को कम पानी सप्लाई किया जा रहा है। इस मुद्दे पर छिड़ी रार के तहत ही मंत्री आतिशी ने केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखा है। वहीं अब हरियाणा के मंत्री अभय सिंह यादव ने दिल्ली सरकार को वॉटर मैनेजमेंट सही करने की सलाह दी है।

Advertisement

दरअसल, केंद्रीय जल मंत्री को लिखे अपने पत्र में आ्रतिशी ने मांग की है दिल्ली क यूपी और हरियाणा से अतिरिक्त पानी दिलवाया जाए। आतिशी ने कहा कि दिल्ली वालों को हीटवेव में ज्यादा पानी की जरूरत है और कम पानी आ रहा है। इतना ही नहीं, इस मुद्दे पर दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट के पास भी चली गई है। कोर्ट में याचिका दायर करते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली और हिमाचल सरकार से ज्यादा पानी की मांग की है।

Advertisement

हरियाणा के मंत्री ने दिया जवाब

इस मुद्दे पर हरियाणा सरकार लगातार यह दावा करती आ रही है कि दिल्ली सरकार के सारे आरोप बेबुनियाद हैं। आज इस मुद्दे पर हरियाणा के मंत्री डॉक्टर अभय सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा दिल्ली को जरूरत से ज्यादा पानी दे रहा है। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करना दिल्ली सरकार का अधिकार है और हम इस मुद्दे पर जवाब भी देंगे।

मंत्री ने कहा कि दिल्ली को 700 क्यूसेक से ज्यादा पानी दिया जाता था, और हम फिलहाल दिल्ली को 1000 से ज्यादा क्यूसेक पानी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को पहले से कहीं ज्यादा पानी दिया जा रहा है। इसलिए उनके सारे आरोप निराधार साबित होंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा से दिल्ली को पानी की आपूर्ति में कोई कमी नहीं की गई है। चुनाव के समय मुद्दों का राजनीतिकरण किया जा रहा है। हरियाणा पानी के मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं कर रहा है।

आतिशी ने लगाए हैं हरियाणा पर आरोप

बता दें कि दिल्ली की मंत्री आतिशी ने वजीराबाद जल उपचार संयंत्र का निरीक्षण किया था। आतिशी ने कहा कि दिल्ली अपनी पूरी पानी की पूर्ति के लिए यमुना नदी पर निर्भर है। दिल्ली की यमुना नदीं में वो ही पानी आता है, जो कि हरियाणा से छोड़ा जाता है। जो यमुना का पानी आता है, उससे वजीराबाद चंद्रावल, औखला वॉटर ट्रीटमेंट को पानी मिलता है, जब पानी हरियाणा से कम आएगा तो कैसे काम चलेगा।

Advertisement

बता दें कि दिल्ली में लगातार गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। नतीजा ये है कि दिल्ली में पानी की किल्लत देखने को मिल रही है। आप सरकार हरियाणा पर सप्लाई को लेकर आरोप लगा रही है, तो दूसरी ओर बीजेपी इसे राजनीति से प्रेरित बता रही है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो