scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

'हथिनीकुंड बैराज में पानी है लेकिन…', आतिशी ने जल सत्याग्रह के तीसरे दिन वीडियो संदेश जारी कर साधा निशाना

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने जल संकट पर हरियाण सरकार को टारगेट करते हुए कहा कि राज्य राष्ट्रीय राजधानी के लिए ज्यादा पानी नहीं दे रहा है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: June 23, 2024 12:52 IST
 हथिनीकुंड बैराज में पानी है लेकिन…   आतिशी ने जल सत्याग्रह के तीसरे दिन वीडियो संदेश जारी कर साधा निशाना
दिल्ली में जल संकट पर आतिशी का सत्याग्रह। (इमेज-एक्सप्रेस फोटो/पीटीआई)
Advertisement

Delhi Water Crisis: दिल्ली में जल संकट के बीच राजनीतिक तापमान भी चढ़ा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी राजधानी में पानी की किल्लत के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार बता रहे हैं। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी पिछले दो दिनों से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हुई हैं। आज उनके पानी सत्याग्रह का तीसरा दिन है। उनकी मांग है कि दिल्ली में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए हरियाणा को ज्यादा पानी छोड़ना चाहिए।

Advertisement

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने एक वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि आज मेरी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का तीसरा दिन है। मैं हड़ताल पर हूं क्योंकि दिल्ली में पानी का बहुत बड़ा संकट है। दिल्ली के पास अपना पानी का कोई सोर्स नहीं है। दिल्ली में सारा पानी पड़ोसी राज्यों से आता है। दिल्ली में कुल पानी 1005 MGD है।

Advertisement

इसमें से 613 MGD (मिलियन गैलन प्रतिदिन) हरियाणा से आता है लेकिन पिछले 3 हफ्तों में हरियाणा ने इसमें कटौती कर दी है। वे दिल्ली को पानी नहीं दे रहे हैं। हरियाणा सरकार कहती है कि हमारे पास पानी नहीं है लेकिन कल कुछ लोग हथिनी कुंड बैराज गए और दिखाया कि हथिनी कुंड बैराज में पानी है लेकिन जिस गेट से दिल्ली के लिए पानी छोड़ा जाता है उसे बंद कर दिया गया है और वहां से पानी नहीं छोड़ा जा रहा है।

आतिशी के पानी सत्याग्रह का तीसरा दिन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के धरने का आज तीसरा दिन है। वह बिना कुछ खाए अनशन पर बैठी हुई हैं। इसी वजह से उनके वजन में भी कमी आई है। आम आदमी पार्टी का दावा है कि अनशन के पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन जलमंत्री आतिशी के शुगर लेवल में 16 यूनिट की गिरावट दर्ज की गई है। इसको डॉक्टरों ने खतरनाक बताया है। वहीं दिल्ली के जल संकट पर आतिशी का कहना है कि चाहे जितनी भी तकलीफ क्यों ना उठानी पड़े, वह दिल्लीवासियों को उनके हक का पानी दिलवाकर ही रहेंगी।

दिल्ली को पानी कहां-कहां से मिलता है

दिल्ली के पास पानी का खुद का कोई भी सोर्स नहीं है। इसी वजह से उसे पड़ोसी राज्यों के भरोसे पर रहना पड़ता है। डीजेबी के आंकड़ो के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को रोजाना 129 करोड़ गैलन पानी की जरूरत होती है और ज्यादातर पानी हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब से मिलता है। दिल्ली को हरियाणा से यमुना नदी से, पंजाब से रावी-ब्यास नदी के अलावा भाखड़ा-नांगल और उत्तर प्रदेश से गंगा नदी से पानी मिलता है।

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश से ऊपरी गंगा नहर के जरिए गंगा नदी से दिल्ली को 470 क्यूसेक (लगभग 254 एमजीडी) पानी मिल जाता है। हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करने वाले दो चैनल- कैरियर लाइन्ड चैनल (CLC) और दिल्ली सब ब्रांच (DSB) यमुना और रावी-ब्यास नदियों से पानी की आपूर्ति करते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो