होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी; लोगों को गर्मी से राहत

Delhi NCR Rains: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली है। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: June 05, 2024 23:39 IST
दिल्ली-NCR के लोगों को गर्मी से मिली राहत (Express Photo)
Advertisement

Delhi NCR Rains: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट बदली है। बुधवार की शाम दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत दी।

मौसम विभाग ने 7 जून तक कई इलाकों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के आसार हैं। खासतौर पर पांच और छह जून को दिल्ली में धूल भरी तूफानी हवाओं के साथ हल्की बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

बुधवार को इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 31 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। यह बीते 6 वर्षों में 5 जून को सबसे ज्यादा है। इससे पूर्व वर्ष 2018 में 5 जून को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा था। बुधवार को दिल्ली के खुले इलाकों में लू चलती रही और इसकी वजह से वहां तापमान भी ज्यादा दर्ज किया गया। दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री तक रहा। सफदरजंग में दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है।

नजफगढ़ सबसे गर्म रहा

नजफगढ़ बुधवार को सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जहां का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दिल्ली में 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बूंदाबांदी के चलते गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की कमी आ सकती है और यह 42 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान गुरुवार को 30 डिग्री रह सकता है।

Advertisement

5-6 दिनों तक गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 से 6 दिनों तक अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री के आसपास बना रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री के आसपास बना रहेगा। इसके चलते गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की संभावना नहीं है। इस दौरान हवा की रफ्तार तेज रहेगी, लेकिन गर्म हवाओं के चलते परेशानी और ज्यादा बढ़ेगी।

मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को दिल्ली एनसीआर के इलाकों में हल्के बादलों की आवाजाही रह सकती है। आईएमडी ने दिल्ली में 6 जून को गरज चमक और धूल भरी हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। 7 जून को भी ऐसा ही मौसम रहने का असर है।

NCR के बाकी शहरों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम में भी धूलभरी हवाओं और गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है। एनसीआर के इन शहरों में 7 जून को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा। आईएमडी ने 5 से 7 जून के दौरान पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Advertisement
Tags :
DelhiDelhi Newsweather forecastweather in india
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement