होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Weather Update: दिल्ली-NCR में गर्मी से मचा हाहाकार, IMD ने जारी किया लू का रेड अलर्ट, कई राज्यों में मानसून से पहले बारिश के आसार

Weather Update: दिल्ली-NCR में गर्मी ने अपना कहर बरपा रखा है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने लू का रेड अलर्ट भी जारी किया है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: May 21, 2024 08:22 IST
दिल्ली-NCR में गर्मी से हाहाकार (इमेज- फाइल फोटो)
Advertisement

Weather Update: देश में गर्मी ने अपना रंग दिखा दिया है। उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी के साथ लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सुबह होते ही लोगों को पसीना आना शुरू हो जा रहा है। जबकि धूप निकलने के बाद तो मानों घर में भी रहना मुश्किल होने लगा है। वहीं देश के कुछ राज्यों में मानसून से पहले ही बारिश की संभावना है।

राजधानी दिल्ली और उसके आसपास यानी एनसीआर के इलाकों में गर्मी प्रचंड रूप में है। पारा आसमान छूता चला जा रहा है। दिल्ली में बीते दिनों तापमान 48 डिग्री पार चला गया था लेकिन सोमवार को दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान 47.4 डिग्री रहा।

Advertisement

दिल्ली में गर्मी हवाओं (लू) को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार इस हफ्ते बादल छाए रहने का अनुमान है और साथ ही हवाएं चलने का भी अनुमान है। ये हवाएं गर्म ही रहने वाली हैं। अगर तापमान की बात करें तो बीते दिनों से तापमान कुछ कम यानी 44 से 46 डिग्री के आसपास ही रहने वाला है। वहीं दिन का न्यूनतम तापमान 29 से 32 डिग्री रहने वाला है।

इस वजह से गर्मी दिखा रही अपना रंग

दिल्ली में अधिकतम तापमान नजफगढ़ और मुंगेशपुर में दर्ज किया गया जहां पारा 47 डिग्री के पार था वहीं सफदरजंग में दिन का तापमान 44.1 रहा। जो सामान्य से चार डिग्री तक ज्यादा है। वहीं गर्मी की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में गर्म हवाएं मरुस्थल की ओर आ रही है। वहीं मानसून की अभी कोई स्थिति क्लियर नहीं हो रही है। इस वजह से गर्मी अपना रंग दिखा रही है। पारा चढ़ने की वजह से 21 से 25 मई तक जहां तापमान 46 डिग्री के आसपास रहने के आसार है वहीं 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

दक्षिण के राज्यों में बारिश की संभावना

जहां उत्तर से लेकर दक्षिण तक गर्मी ने अपना कहर बरसा रखा है। इसी बीच मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में मानसून से पहले ही बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि अगले 24 घंटे के दौरान केरल, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कई इलाकों में हल्की से मध्यम के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में भी हल्की बारिश की संभावना है।

Advertisement
Tags :
weather news
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement