scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Delhi NCR Weather Today: राजधानी दिल्ली में सताएगी गर्मी, IMD का अनुमान- अगले कुछ दिनों में इतना चढ़ेगा पारा

Delhi NCR Weather Update Today, Aaj Aur Kal Ka Mausam Kaisa Rahega Delhi NCR Main: आईएमडी ने अनुमान जताया है कि रविवार को तेज गर्म हवाएं चलने के साथ ही तेज धूप होने की संभावना है। हालांकि सोमवार को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: संजय दुबे
नई दिल्ली | Updated: April 21, 2024 09:50 IST
delhi ncr weather today  राजधानी दिल्ली में सताएगी गर्मी  imd का अनुमान  अगले कुछ दिनों में इतना चढ़ेगा पारा
Delhi NCR Weather Today: गर्मी जैसे-जैसे बढ़ रही है, सड़कों पर दोपहर के समय ट्रैफिक भी कम हो रही है। (एक्सप्रेस फाइल फोटो)
Advertisement

Delhi NCR Weather Update Today, Delhi NCR Main Mausam Kaisa Rahega: राजधानी दिल्ली और एनसीआर में तापमान बढ़ने के साथ ही लोगों की दिक्कतें भी बढ़ने लगी हैं। इसकी वजह से बिजली की मांग भी बढ़ गई है। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 37.2 सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में और इजाफे की आशंका है और यह 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आर्द्रता का स्तर 34 से 60 फीसदी रहा। आईएमडी ने अनुमान जताया है कि रविवार को तेज गर्म हवाएं चलने के साथ ही तेज धूप होने की संभावना है। हालांकि सोमवार को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों में लू चलने की भी संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश होने की संभावना है

इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और झारखंड में तेज लू और गर्म हवाएं चलेंगी। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दिन के साथ ही रात का तापमान भी बढ़ने की आशंका है। मध्य प्रदेश, बिहार, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक में बिजली और आंधी के साथ तूफान आ सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रतिघंटा रहने वाली है। पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश हो सकती है।

Advertisement

आईएमडी के मुताबिक, देश के उत्तर-पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश, उत्तरी राज्य जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज बारिश हो सकती है। कुछ जगह बर्फबारी भी होने की संभावना है। उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, राजस्थान, असम, मेघालय, केरल, माहे, रायलसीमा और तटीय और दक्षिण कर्नाटक में आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं। कोंकण एवं गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश होने की संभावना है।

असम के मध्य भाग के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक ट्रफ उत्तर-पश्चिम बिहार से मध्य असम पर बने चक्रवाती परिसंचरण तक फैला हुआ है। इसके साथ ही मराठवाड़ा के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं मराठवाड़ा से लेकर आंतरिक कर्नाटक के दक्षिण तमिलनाडु तक चक्रवात परिसंचरण से एक ट्रफ/हवा का विच्छेदन बना हुआ है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 टी20 tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो