scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Delhi NCR: दिन में गर्मी ने बनाया झुलसाया, शाम को हुई बारिश; बिजली की डिमांड ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

Maximum Temperature: मंगलवार को दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान 51.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Yashveer Singh
नई दिल्ली | Updated: May 29, 2024 18:17 IST
delhi ncr  दिन में गर्मी ने बनाया झुलसाया  शाम को हुई बारिश  बिजली की डिमांड ने तोड़े सभी रिकॉर्ड
दिल्ली एनसीआर में शाम को बारिश ने दिलाई राहत (Image PTI & Jansatta/Md. Qasim)
Advertisement

Dilli ka temperature: दिल्ली के मुंगेशपुर में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मंगलवार को दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शाम को दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश ने लोगों को मामूली राहत जरूर दी। मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में स्थित मुगेशपुर में 49.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

बिजली की डिमांड भी बढ़ी

बढ़ती गर्मी में दिल्ली की पावर डिमांड भी बढ़ती जा रही है। न्यूज एजेंसी ANI ने DISCOM अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी है कि मंगवार को दिल्ली में पावर डिमांड 8302 MW दर्ज की गई। यह दिल्ली की हिस्ट्री में सबसे ज्यादा है। अधिकारियों ने बताया कि इस नए रिकॉर्ड के साथ ही दिल्ली ने 22 मई को 8000 MW की डिमांड को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि बीते 12 दिनों से लगातार दिल्ली में बिजली की डिमांड हर दिन 7000 MW क्रॉस कर रही है।

Advertisement

राजस्थान में  भी भीषण गर्मी का दौर

राजस्थान भी इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। राज्य में मौसम विभाग ने अगले दो दिन तेज लू चलने का 'रेड अलर्ट' जारी किया है। राजस्थान में मंगलवार को अधिकतम तापमान चुरू में 50.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

राज्य के अधिकतर हिस्से भीषण लू की चपेट में हैं। राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 48 घंटों के लिए भीषण लू के लिए 'रेड' व 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। हालांकि इसके बाद 31 मई से दो जून तक जयपुर, बीकानेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी बारिश की संभावना है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 टी20 tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो