scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 1000 रुपये! जानें कैसे CM केजरीवाल की जमानत AAP के लिए साबित हो सकता है 'बूस्टर डोज'

अरविंद केजरीवाल सरकार ने बजट में घोषणा की थी कि महिलाओं को ₹1000 हर महीने दिए जाएंगे।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Nitesh Dubey
नई दिल्ली | Updated: June 21, 2024 11:23 IST
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 1000 रुपये  जानें कैसे cm केजरीवाल की जमानत aap के लिए साबित हो सकता है  बूस्टर डोज
अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे।
Advertisement

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। अरविंद केजरीवाल को 1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। सीएम केजरीवाल की जमानत आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए राजनीतिक रूप से काफी अहम मानी जा रही है। आप के नेताओं का कहना है कि केजरीवाल के बाहर आने से पार्टी एकजुट होगी और जो कुछ चीजे ठीक नहीं चल रही है, वह भी ठीक हो जाएंगी।

Advertisement

महिलाओं को मिल सकते 1 हजार रुपये?

दिल्ली में अगले साल ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई है। अब वह कैबिनेट की बैठकों में हिस्सा ले पाएंगे। दिल्ली में कई काम रुके हुए हैं जो उनकी जमानत के बाद पूरे हो सकते हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को ₹1000 हर महीने देने का वादा किया था लेकिन अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद कैबिनेट बैठक नहीं हो पा रही थी, जिसके कारण यह रुका हुआ था।

Advertisement

अरविंद केजरीवाल सरकार ने बजट में घोषणा की थी कि महिलाओं को ₹1000 हर महीने दिए जाएंगे। हालांकि अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक हो सकेगी और उसमें यह फैसला पूरा हो सकेगा। दिल्ली इस समय भीषण पानी के संकट से जूझ रही है। कई इलाकों में पानी की कमी है और इसको लेकर केंद्र और पड़ोसी राज्यों से विवाद भी है। ऐसे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जेल से बाहर आना भी इस संकट को दूर कर सकता है।

इसी साल के अंत में हरियाणा में विधानसभा चुनाव भी है और पार्टी मजबूती के साथ अकेले मैदान में है। अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर रहते हुए पार्टी चुनाव में मजबूती से लड़ सकती है। इसके अलावा ई-व्हीकल पॉलिसी और मोहल्ला बस सर्विस जैसी अहम सेवाएं भी शुरू कर सकती है।

Advertisement

कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को जमानत देते हुए कई शर्तें भी लगाई हैं। जानें क्या हैं शर्तें

  • अरविंद केजरीवाल जांच को बाधित करने या गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगे
  • जब भी जरूरी होगा, केजरीवाल अदालत में पेश होंगे
  • जांच में अरविंद केजरीवाल को करना होगा सहयोग
Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो