होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

रेप मामले में अर्जुन अवॉर्ड विनर CRPF अधिकारी पाए गए दोषी, गृह मंत्रालय ने कर दी छुट्टी

सीआरपीएफ के DIG और अर्जुन अवॉर्ड विजेता खजान सिंह को रेप केस में दोषी पाए जाने पर गृह मंत्रालय ने बर्खास्त कर दिया है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: April 27, 2024 16:06 IST
(प्रतीकात्मक फोटो)
Advertisement

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी (CRPF) में उप महानिरीक्षक (DIG) पद पर तैनात खजान सिंह को महिला सहकर्मचारी के साथ यौन शोषण और उत्पीड़न मामले में दोषी पाए जाने पर बर्खास्त कर दिया गया है। ये जानकारी सूत्रों द्वारा बताई गई है।

खजान सिंह के बर्खास्त करने के लिए यूपीएससी ने गृह मंत्रालय को सिफारिश की थी। जिसपर गृह मंत्रालय ने अपने स्वीकृति करते हुए उन्हें नोटिस भेज दिया है। इस खबर की भी जानकारी मंत्रालय के सूत्रों ने ही दी।

Advertisement

15 दिनों के भीतर रखनी होगी बात

विस्तृत पूछताछ के बाद खजान सिंह को नोटिस जारी की गई थी। यूपीएससी ने बर्खास्तगी की सिफारिश की, ऐसी स्थिति में गृह मंत्रालय ने भी अपनी ओर से मामले को ध्यान में लेते हुए नोटिस किया था। हालांकि सूत्रों ने ये बताया कि उन्हें अपना जवाब देने के लिए 15 दिनों तक का समय दिया जाएगा और उस पर विचार किया जाएगा।

Advertisement

1986 एशियाई खेलों में रजत पदक जीते थे खजान सिंह

साल 1986 में सियोल में खेले गए एशियाई खेलों में खजान सिंह ने रजत पदक हासिल किया था। खजान सिंह ने यह पदक तैराकी में हासिल किया था। जिसके लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। सीआरपीएफ ने उन्हें मुख्य खेल अधिकारी बनाया था।

दिल्ली की कोर्ट ने कर दिया था बरी

वहीं यौन शोषण मामले की प्रारंभिक जांच के समय भी खजान सिंह को साल 2021 में सस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि बाद में उनको बहाल कर दिया गया था। जो अभी तक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हालांकि खजान सिंह को 2021 में ही रेप मामले में दिल्ली की एक कोर्ट ने बरी कर दिया था। क्योंकि आरोप लगाने वाली महिला जज के सामने बयान देने के दौरान अपने लगाए आरोपों से ये कहके मुकर गई कि उसने जो आरोप लगाया था वो गुस्सा में लगाया गया था।

Advertisement
Tags :
Crime NewsNational News
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।