होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

कांग्रेस ने जारी की 10 उम्मीदवारों की लिस्ट, बदले गए 2 प्रत्याशी; अमेठी-रायबरेली पर सस्पेंस बरकरार

ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ ही चार चरणों में विधानसभा चुनाव भी होंगे।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Nitesh Dubey
नई दिल्ली | Updated: April 28, 2024 23:45 IST
कांग्रेस ने ओडिशा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।
Advertisement

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी की है। कांग्रेस की इस लिस्ट में ओडिशा के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। कांग्रेस ने ओडिशा की दो लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों का ऐलान किया है तो वहीं राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों का ऐलान किया है। हालांकि अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर सस्पेंस अभी बरकरार है। पार्टी ने इन दोनों ही सीटों पर अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

दो लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

कांग्रेस ने ओडिशा की संबलपुर लोकसभा सीट से अब नागेंद्र प्रधान को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले पार्टी ने दुलाल चंद्र प्रधान को टिकट दिया था, लेकिन अब उनका टिकट काट दिया गया है। जबकि कटक लोकसभा सीट पर पार्टी ने सुरेश मोहापात्रा को उम्मीदवार बनाया है।

Advertisement

विधानसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवार घोषित

कांग्रेस ने आठ विधानसभा उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान किया है। कांग्रेस ने बारीपदा विधानसभा सीट से प्रमोद कुमार हेमब्रम को चुनाव मैदान में उतारा है। इससे पहले इस सीट पर बादल हेमब्रम को उतारा था, लेकिन अब उनका टिकट काट दिया गया है। जलेश्वर सीट से देवी प्रसन्ना चंद, बालेश्वर से मोनालिसा लेंका, बैराचना से अजय सामल, पल्लाहारा से फकीर सामल, बाराबती कटक से सोफिया फिरदौस, जगतसिंहपुर से प्रतिमा मालिक और खंडपद से बैजयंतीमाला मोहंती (मनोज कुमार प्रधान का टिकट काटकर) को उम्मीदवार बनाया है।

चार चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ ही चार चरणों में विधानसभा चुनाव भी होंगे। पहले चरण के लिए 13 मई को वोटिंग होगी तो दूसरे चरण के लिए 20 मई, तीसरे चरण के लिए 25 मई और चौथे चरण के लिए 1 जून को वोटिंग होगी। ओडिशा में कुल 21 लोकसभा सीट है और 147 विधानसभा सीट है।

कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 132 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 49 प्रत्याशियों का ऐलान किया था, तो वहीं दूसरी लिस्ट में 75 और तीसरी लिस्ट में 8 उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

Advertisement
Tags :
CongressLoksabha Electionलोकसभा चुनाव 2024
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।