scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट, पंजाब में सुखजिंदर सिंह रंधावा गुरुदासपुर और लुधियाना से राजा वडिंग ठोकेंगे ताल

Election 2024: कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान किया है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: April 29, 2024 14:09 IST
कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट  पंजाब में सुखजिंदर सिंह रंधावा गुरुदासपुर और लुधियाना से राजा वडिंग ठोकेंगे ताल
Election 2024: कांग्रेस ने पंजाब के लिए 4 उम्मीदवारों का ऐलान किया है।
Advertisement

देश में चल रहे लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 4 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। कांग्रेस ने अपने सीनियर लीडर सुखजिंदर सिंह रंधावा को गुरुदासपुर से चुनावी मैदान में उतारा है।

Advertisement

कांग्रेस ने पंजाब के 4 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी का ऐलान किया है। जिसमें गुरुदासपुर से सुखजिंदर सिंह रंधावा, लुधियाना से पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह बरार, आनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंगला और खडूर साहिब से कुललदीर सिंह जीरा को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले भी कांग्रेस दो लिस्ट जारी कर चुकी है। यानी तीनों लिस्टों के बाद कांग्रेस ने राज्य के 13 में से 12 लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। केवल फिरोजपुर से उम्मीदवार को घोषणा बाकि है।

Advertisement

1 जून को होनी है वोटिंग

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में पंजाब में वोटिंग होनी है। इसके लिए नामांकर भरने की तारीख सात मई से शुरू हो जाएगी जबकि वोटिंग 1 जून को है। पार्टी ने जालंधर सुरक्षित सीट से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को चुनावी मैदान में उतारा है।

अमृतपाल सिंह ने भी चुनाव लड़ने का किया है ऐलान

Advertisement

खडूर साहिब लोकसभा सीट से वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने निदर्लीय चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया है। वहीं शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) ने अमृतपाल सिंह के संमर्थन की घोषणा की है। शिअद (ए) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि अगर अमृतपाल खडूर से नामांकन दाखिल करता है तो उनकी पार्टी उसको समर्थन करते हुए अपने उम्मीदवार का नाम वापस ले लेगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस और आप दिल्ली में जहां एक साथ मिलकर चुनावी मैदान मे हैं वहीं पंजाब में दोनों पार्टियां अकेले ही ताल ठोक रहीं हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो