scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Akhnoor Bus Accident: जम्मू-पुंछ हाईवे पर खाई में गिरी बस, 22 लोगों की मौत, 60 घायल

Akhnoor Bus Accident: जम्मू जिले के अखनूर के चुंगी मोड़ इलाके में गुरुवार को एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से कई लोगों की मौत हो गई है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: May 30, 2024 20:27 IST
akhnoor bus accident  जम्मू पुंछ हाईवे पर खाई में गिरी बस  22 लोगों की मौत  60 घायल
जम्मू-पुंछ हाईवे पर खाई में गिरी बस। (इमेज- पीटीआई)
Advertisement

Akhnoor Bus Accident: जम्मू-पुंछ हाईवे पर अखनूर इलाके में टांडा मोड़ पर एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है और 60 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायल लोगों को अखनूर अस्पताल और जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) अस्पताल में ट्रांसफर किया गया है।

Advertisement

जम्मू के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि यात्रियों से भरी बस उत्तर प्रदेश के हाथरस से जम्मू के शिव खोरी जा रही थी। उस वक्त बस अखनूर के टांडा से मुड़ने ही वाली थी कि गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोग चिल्लाने लगे। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं।

Advertisement

घायलों को इलाज के लिए कराया गया भर्ती

पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर मोर्चा संभाला। लोगों को बस के शीशे तोड़कर बाहर निकाला। इसके बाद रस्सी और कुछ को पीठ पर लादकर सड़क तक पहुंचाया गया। घायलों को जल्द से जल्द एंबुलेंस और अन्य गाड़ियों में ले जाकर नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। अस्पताल को भी अलर्ट कर दिया गया। घायलों के पहुंचने के साथ ही यहां इलाज शुरू कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। जीएमसी जम्मू में डॉक्टरों की अलर्ट टीम ने मोर्चा संभालते हुए पहुंचे हुए घायलों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया है।

जम्मू के एलजी ने शोक व्यक्त किया

जम्मू के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। एलजी ऑफिस से जारी एक बयान में कहा गया कि जम्मू के अखनूर में हुआ बस हादसा हृदय विदारक है। मैं लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दे। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख जताया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'जम्मू के निकट अखनूर में हुई बस दुर्घटना में लोगों की मौत की खबर सुनकर मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।'

Advertisement

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी शोक व्यक्त किया

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया, "जम्मू-कश्मीर के अखनूर में हुए भयानक बस हादसे से बेहद दुखी हूं, जिसमें कम से कम 21 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हुए हैं। पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं। हम प्रशासन से आग्रह करते हैं कि घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करें और पीड़ितों को पर्याप्त मुआवजा दें। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हर संभव सहायता करनी चाहिए। दुख की इस घड़ी में हम प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं।"

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो