होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

कौन थी वो लड़की जिसका बांग्लादेश के MP की हत्या में सामने आया नाम, CCTV से मिले सबूत

अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज में अनार एक महिला के साथ फ्लैट में एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | May 24, 2024 15:35 IST
बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार। (इमेज-Facebook/Anwarul Azim Anar)
Advertisement

Bangladesh MP Murdered: बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार 12 मई को इलाज के लिए कोलकाता आए थे। वे अपने दोस्त गोपाल बिस्वास के साथ रह रहे थे, लेकिन कुछ दिनों बाद वे लापता हो गए। उन्हें आखिरी बार बंगाल की राजधानी के बाहरी इलाके न्यू टाउन में एक हाई-एंड अपार्टमेंट कॉम्पलेक्स में देखा गया था। यहां पर उनकी हत्या हुई थी। अब इस मामले में यह पता चला है कि वह हनीट्रैप का शिकार हुए थे। उन्हें एक महिला अपने जाल में फंसाकर उस फ्लैट में लाई थी, जहां पर उनकी हत्या हुई थी।

शिलास्ती रहमान नाम की लड़की को ढाका की पुलिस ने हिरासत में लिया है। वह सांसद के दोस्त अख्तरुज्जान की प्रेमिका है। CCTV में वहीं सांसद के साथ फ्लैट के अंदर गई थी और उसके साथ जो 2 आदमी थे, वे कॉन्ट्रैक्ट किलर्स थे। कोलकाता के एक पुलिसकर्मी ने ढाका से जानकारी देते हुए बताया कि जांच से पता चलता है कि सांसद हनी ट्रैप में फंस गए थे। ऐसा लगता है कि उन्हें महिला ने बहकाया था। हमें शक है कि फ्लैट पर जाने के तुरंत बाद उनकी हत्या कर दी गई।

Advertisement

हनीट्रैप में फंसे सांसद

अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज में अनार एक महिला के साथ फ्लैट में एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच शिलास्ती रहमान की भूमिका की जांच में चाहे कुछ भी निकले। कोलकाता की पुलिस ने सुबह जिहाद हवलदार को अरेस्ट करके एक बड़ी सफलता हासिल की है। इसने पुलिस को कम से कम चार अन्य बांग्लादेशी लोगों के बारे में बताया जो इस हत्या में शामिल हो सकते है। इस लिस्ट में बांग्लादेशी मूल का अमेरिकी नागरिक अख्तरुज्जमां भी शामिल है। वह शायद इसका मास्टरमाइंड है और शिलास्ती रहमान को जानता था। उसने अनार के किलिर्स को 5 करोड़ रुपये दिए होंगे।

अख्तरुज्जमा का इस वक्त कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस का मानना है कि वह शायद अमेरिका में है। इस पूरे के पूरे अपराध को कैसे अंजाम दिया गया। इस बारे में भी चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। हवलदार ने कहा कि उसके साथियों और उसने सांसद की हत्या की। शव की खाल उतारी और मांस को अलग कर दिया गया। ऐसा इसलिए किया गया ताकि शव को पहचाना ना जा सके।

Advertisement

उसने बताया कि हड्डियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा गया। उसके बाद उन्हें प्लास्टिक की थैली में पैक किया। फिर कोलकाता ले जाया गया और फेंक दिया गया। पुलिस का यह भी मानना ​​है कि शव के कुछ हिस्सों को फेंकने से पहले फ्लैट में फ्रिज में रखा गया था। सीसीटीवी की फुटेज में एक आरोपी को बड़े सूटकेस के साथ फ्लैट के बाहर निकलते हुए देखा गया है।

Advertisement
Tags :
Bangladesh
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement