होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

पन्नू की हत्या की साजिश मामले में अमेरिका ने भारत से मांगी जानकारी, कहा- जांच से जुड़ी हर अपडेट दें

भारत यात्रा के कुछ दिनों बाद ऑनलाइन प्रेस ब्रीफिंग के दौरान सवालों का जवाब देते हुए कैंपबेल ने कहा, 'हमने स्पष्ट किया है कि हम जवाबदेही चाहते हैं और हमने इस विषय पर भारत के साथ रचनात्मक बातचीत की है और वे हमारी चिंताओं के प्रति उत्तरदायी रहे हैं।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Mohammad Qasim
नई दिल्ली | Updated: June 27, 2024 09:39 IST
गुरपतवंत सिंह पन्नू। (इमेज- इंडिनयन एक्सप्रेस)
Advertisement

खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश मामले को लेकर अमेरिका की ओर से प्रातक्रिया सामने आई है। अमेरिकी उप विदेश मंत्री कर्ट कैंपबेल ने बुधवार को कहा,"अमेरिका का मानना है कि भारत इस मामले को लेकर संवेदनशील है और भारत के साथ हमारी रचनात्मक बातचीत हुई है और मैं कहूंगा कि भारत ने हमारी चिंताओं पर गौर किया है।" उन्होंने कहा कि अमेरिका ने नई दिल्ली द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति से लगातार अपडेट देने के लिए कहा है। 

क्या बोले कर्ट कैंपबेल? 

भारत यात्रा के कुछ दिनों बाद ऑनलाइन प्रेस ब्रीफिंग के दौरान सवालों का जवाब देते हुए कैंपबेल ने कहा, "हमने स्पष्ट किया है कि हम जवाबदेही चाहते हैं और हमने इस विषय पर भारत के साथ रचनात्मक बातचीत की है और वे हमारी चिंताओं के प्रति उत्तरदायी रहे हैं। हमने लगातार अपडेट के लिए कहा है। इस मुद्दे को सीधे भारत सरकार के नेतृत्व के उच्चतम स्तरों पर उठाया गया है।"

Advertisement

क्या है मामला? 

पिछले साल अमेरिका में गुरवतवंत पन्नू का एक्सीडेंट हुआ था। इस मामले में अमेरिका ने पिछले साल जून में निखिल गुप्ता नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर गुरपतवंत सिंह पन्‍नू की हत्या की नाकाम साजिश में एक भारतीय सरकारी कर्मचारी के साथ काम करने का आरोप लगाया था।

30 जून 2023 को चेक रिपब्लिक में गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब चेक रिपब्लिक से निखिल गुप्ता को अमेरिका प्रत्यर्पण किया जाएगा। अमेरिकी न्याय विभाग का कहना है कि भारत के एक सरकारी अधिकारी, जिसके नाम का खुलासा नहीं हुआ है, वह निखिल गुप्ता और अन्य उस सरकारी अधिकारी के संपर्क में था। ये लोग अमेरिका में एक राजनीतिक कार्यकर्ता गुरुपतवंत सिंह पन्नू, जो भारतीय मूल का है और अमेरिकी नागरिक है, उसकी हत्या की साजिश रच रहे थे।

Advertisement
Tags :
AmericaGurpatwant Singh Pannu
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement