होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रा के लिए बेस कैंप से बालटाल और पहलगाम को रवाना हुआ पहला जत्था, LG ने दिखाई हरी झंडी

अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को आज जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Written by: न्यूज डेस्क
जम्मू | Updated: June 28, 2024 08:48 IST
अमरनाथ यात्रा। (इमेज- एक्सप्रेस फोटो)
Advertisement

अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए तैयार है। अमरनाथ यात्रा के लिए शिवभक्तों का पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास से शुक्रवार तड़के चार बजे रवाना हुआ। सभी श्रद्धालु त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच कश्मीर में आधार शिविर पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुए। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूजा-अर्चना के बाद झंडी दिखाई। इससे पहले जम्मू के सरस्वती धाम में बुधवार से तत्काल रजिस्ट्रेशन के लिए टोकन जारी होना शुरू हो गए हैं। पंजीकरण कराने भोले के भक्त पहुंच रहे हैं।

पहले दिन एक हजार लोगों को मिले टोकन

अमरनाथ यात्र के लिए अलगअलग-जत्थों में लोग रवाना किए जाते हैं। पहले दिन बालटाल और पहलगाम के लिए एक-एक हजार टोकन दिए गए। टोकन प्राप्त करने वाले यात्रियों का रिजस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके टोकन लेने के लिए जम्मू के सरस्वती धाम में सुबह चार बजे से ही लाइनें लग गईं। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक न हो इसके लिए सुरक्षाबलों ने मार्क ड्रिल कर व्यवस्थाओं की जांच की है।

Advertisement

सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम

वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। ड्रोन और 365 एंगल के सीसीटीवी कैमरों से यात्री वाहनों पर नजर रखी जा रही है। हाईवे के हर 500 और एक किमी पर सुरक्षा चौकियां स्थापित की गई हैं। इतना ही नहीं 24 घंटे सुरक्षाबलों के जवान पूरे रास्ते पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से जारी है। अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in पर जाना होगा। यहां आपको रजिस्ट्रेशन का एक लिंक मिलेगा। जिसमें सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट करना होगा। श्राइन बोर्ड की वेबसाइट के मुताबिक अमरनाथ यात्रा के लिए 150 की फीस रखी गई है। वेबसाइट पर बैंक की ब्रांच दी गई हैं, जिनके जरिए फीस का भुगतान किया जा सकता है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Amarnath Yatra
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement