होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Heat Wave: झुलसा रही गर्मी, उत्तर भारत में पचास डिग्री छू रहा पारा, जानिए अपने शहर का हाल

आज राष्ट्रीय राजधानी में ज्यादातर जगहों पर लू चली। मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: May 28, 2024 21:17 IST
देशभर में गर्मी का सितम। (इमेज- पीटीआई)
Advertisement

Heat Wave: देशभर में गर्मी का सितम जारी है। आम जनता के साथ-साथ पशु-पक्षी भी गर्मी की मार से त्रस्त हैं। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। राजस्थान से लेकर पंजाब तक गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। तापमान एक के बाद नए रिकॉर्ड बना रहा है। इसी कड़ी में चूरू में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। जिले में तापमान 50.5 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

आज देशभर में चुरू सबसे ज्यादा गर्म रहा है। यहां पर पारा 50.5 डिग्री रहा। 1 जून 2019 के बाद इस बार 50.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। साल 2019 की बात करें तो उस समय 50.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। वहीं, श्रीगंगानगर में 49.4 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 49 डिग्री सेल्सियस, फलौदी में 49 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 48.3 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 48.2 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 48 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी जयपुर में 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है।

Advertisement

पंजाब और हरियाणा में भी लोगों का गर्मी से हाल बेहाल

केवल राजस्थान ही नहीं बल्कि पंजाब और हरियाणा के लोग भी गर्मी से त्रस्त हैं। हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 50.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल में 48.5, हिसार में 48.4, रोहतक में 48.1 और चंडीगढ़ में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पंजाब के बठिंडा में आज का पारा 49.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पटियाला में 46.6, लुधियाना में 46.2 और अमृतसर में 46.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

दिल्लीवालों का गर्मी से जीना मुहाल

दिलवालों की दिल्ली में भी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। आज राष्ट्रीय राजधानी में ज्यादातर जगहों पर लू चली। मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली-मुंगेशपुर में 49.9 डिग्री सेल्सियस, नजफगढ़ में 49.8 सेल्सियस, नरेला में 49.9 सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 49.9 डिग्री सेल्सियस तापमान अब तक का राष्ट्रीय राजधानी के इतिहास में सबसे ज्यादा टेंपरेचर है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश में भी गर्मी ने रुलाया

उत्तर प्रदेश में भी लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत नहीं है। राज्य के कई जिलों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। आज 28 मई को उत्तर प्रदेश के झांसी में अधिकतम तापमान 49 डिग्री, प्रयागराज में 48.2 डिग्री, वाराणसी में 47.6 डिग्री और कानपुर में भी 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, ताजनगरी आगरा भी आज काफी गर्म रही। यहां पर तापमान 48.6 डिग्री दर्ज किया गया।

यहां जानें उत्तर भारत के अन्य राज्यों का हाल

Advertisement
Tags :
Heat waveIMDweather forecast
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement