scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

WHO ने जारी किए गाइडलाइन्स, बताया-किस उम्र में कितनी देर एक्सरसाइज करें?

WHO Recommendations On Exercise: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक्सरसाइज से जुड़े कुछ गाइडलाइन्स जारी किए हैं जिन्हें हर किसी को फॉलो करना चाहिए। तो आइए जानते हैं किस उम्र में कब और कितना एक्सरसाइज करें।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | Updated: June 19, 2024 12:54 IST
who ने जारी किए गाइडलाइन्स  बताया किस उम्र में कितनी देर एक्सरसाइज करें
किस उम्र में, रोज कितनी देर एक्सरसाइज करनी चाहिए आइए जानते हैं WHO Recommendations On Exercise
Advertisement

WHO Recommendations On Exercise: एक्सरसाइज करना हम सभी के लिए बेहद जरूरी है। ये न सिर्फ हमें स्वस्थ रखने में मदद करता है बल्कि, मानसिक बीमारियों से भी बचाता है। रोजाना एक्सरसाइज करना शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने के साथ शरीर के तमाम बॉडी फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा भी रोजाना एक्सरसाइज करने के कई फायदे हैं। पर इन लाभों को पाने के लिए आपको ये जानना होगा कि किस उम्र में हमें कितनी एक्सरसाइज करनी चाहिए। तो जानते हैं इसी से जुड़ा WHO गाइडलाइन्स।

Advertisement

किस उम्र में कितनी देर एक्सरसाइज करें?

5 से 17 साल तक के बच्चों के लिए -Children and adolescents

5 से 17 साल तक के बच्चों को कम से कम 60 मिनट या 1 घंटे एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। आपको करना ये है कि प्रति दिन औसतन 60 मिनट मध्यम से तीव्र गति में एरोबिक एक्सरसाइज करें जैसे ब्रिस्क वॉक और साइकलिंग। सप्ताह में 3 दिन तो ये काम जरूर करें। इससे मांसपेशियां मजबूत होने के साथ हड्डियों की सेहत सही रहती है।

Advertisement

18-64 साल तक की उम्र के लोगों के लिए-Adults

वयस्कों को कम से कम 150 मिनट यानी ढाई घंटे एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। कम से कम मध्यम-तीव्र गति वाले एक्सरसाइज 300 मिनट जरूर करें। कम से कम 75-150 मिनट की जोरदार तीव्रता वाली एरोबिक एक्सरसाइज करें। कुछ नहीं तो हफ्ते में 2 दिन तो ये काम जरूर करें। क्योंकि इससे शरीर के सेल्स और टिशूज हेल्दी रहने के साथ कई अंगों की सेहत सही रहती है।

65 से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए-Older adults

वृद्ध वयस्कों को कम से कम 150 यानी ढाई घंटे एक्सरसाइज करना चाहिए। वो भी मध्यम-तीव्रता वाले एक्सरसाइज 300 मिनट करें। एरोबिक एक्सरसाइज कम से कम 75-150 मिनट जोरदार तरीके से करें। इस प्रकार से आप एक्सरसाइज करके कई समस्याओं से बच सकते हैं और शरीर के कई अंगों को हेल्दी रख सकते हैं।

Advertisement

इस तरह से विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि आप ज्यादा से ज्यादा एक्सरसाइज और फिजिकल एक्टिविटीज को फॉलो करें और कम से कम बैठकर समय बिताने की कोशिश करें। अगर आप इन तरह से अपना जीवन जीते हैं तो आप शरीर से जुड़ी कई सस्याओं से बच सकते हैं। तो इन बातों का ख्याल रखें और ज्यादा से ज्यादा एक्सरसाइज करें।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो