होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

मट्ठा और लस्सी में क्या अंतर होता है? पहले जानें बनाने का तरीका और फिर समझें फर्क

Difference between lassi and Chach Mattha: मट्ठा और छाछ का नाम आते ही कुछ लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि ये दोनों एक हैं या अलग। इसके अलावा ये लस्सी से कैसे अलग है। आइए जानते हैं दूध से बने इन ड्रिंक्स का फर्क समझते हैं।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | July 04, 2024 18:07 IST
Advertisement

Difference between lassi and Chach Mattha: गर्मियों के इस मौसम में पेट को हेल्दी रखने के लिए लोग दूध और दही से इन ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। ये ड्रिंक्स प्रोबायोटिक्स से भरपूर होने के साथ पेट को हेल्दी रखते हैं और गट बैक्टीरिया को सेट रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये ड्रिंक्स पेट को ठंडा करने के साथ पूरे शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। लेकिन, बहुत से ऐसे लोग भी हैं जिन्हें मट्ठा और लस्सी का अंतर पता नहीं होता। इसके अलावा कुछ लोगों को इन दोनों का मेकिंग प्रोसेस भी पता नहीं होता। आइए, जानते हैं मट्ठा और लस्सी में क्या अंतर होता है?

एक ही हैं मट्ठा और छाछ-Chach and Mattha is same

अक्सर बहुत से लोग कंफ्यूज होते हैं कि मट्ठा और छाछ एक ही हैं या नहीं। तो बता दें कि ये दोनों एक ही हैं बस अलग-अलग क्षेत्र के लोग इसे अलग-अलग नाम देते हैं।

Advertisement

मट्ठा और लस्सी में क्या अंतर होता है-Difference between lassi and Chach Mattha?

मट्ठा क्या है-What is Mattha?

मट्ठा और लस्सी दोनों अलग-अलग चीजें हैं। हालांकि, दोनों दूध-दही से बनते हैं लेकिन दोनों के बनाने का प्रोसेस अलग होता है। जैसे कि मट्ठा बनाने के लिए पहले दूध से मलाई निकालकर रखा जाता है। इसके बाद इसे मथा जाता है और मक्खन को बाहर निकाला जाता है। इस दौरान जो बचता है वो है मट्ठा। इसमें लोग नमक और जीरा पाउडर मिलाकर पीते हैं।

कुछ लोग ये भी करते हैं मलाई में थोड़ा सा दही मिलाते हैं और इसे जमा करते जाते हैं। इससे ये खट्टा होता जाता है। इसके बाद घी निकालने के लिए जब इसे मथा जाता है तो इससे बटर निकलने के बाद जो बचता है वही होता है खट्टा वाला सबसे अच्छा मट्ठा जिसका आमतौर पर कढ़ी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

लस्सी क्या है-What is lassi?

लस्सी सीधे तौर पर दही से बनने वाली ड्रिंक है। लस्सी दही को तोड़कर बनाया जाता है। इसमें दही को ब्लैंड किया जाता है या मथनी के तोड़ा जाता है और फिर इसमें चीनी और ड्राई फ्रूट्स मिलाए जाते हैं। इसमें लस्सी के ऊपर अलग से मलाई की लेयरिंग भी की जाती है। ये काफी टेस्टी होता है। कुछ जगहों पर इसमें इलायची और सौंफ का पाउडर भी मिलाया जाता है जो कि इसके टेस्ट और बेहतर बना देता है।

Advertisement
Tags :
Lifestyle
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement