scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Monsoon trip: जुलाई अगस्त और सितंबर, मानसून के इन महीनों में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगह

Monsoon trip: आने वाले तीन महीनों में भारत के कई इलाकों में बारिश होगी। ऐसे में आप इन जगहों को घूमने के लिहाज से चुन सकते हैं। तो आइए जानते हैं भारत में मानसून में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन सी है।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | June 27, 2024 13:22 IST
monsoon trip  जुलाई अगस्त और सितंबर  मानसून के इन महीनों में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगह
onsoon trip: बारिश के मौसम में घूमने के लिए आप इन जगहों का चुनाव कर सकते हैं। (P.C. Insta)
Advertisement

Monsoon trip: गर्मियों का मौसम जाने वाला है और इसी के साथ बारिश का मौसम आने वाला है। ये मौसम पहाड़ों पर घूमने के लिहाज से ठीक नहीं है और इसलिए आपको अपनी ट्रेवल डायरी से शिमला और मनाली जैसी जगहों को निकाल देना चाहिए। इनकी जगह आप घूमने के लिए कुछ अन्य स्थानों का चुनाव कर सकते हैं। यहां कि खास बात ये है कि पहले तो यहां बारिश भी होती है तो वो बेहद खूबसूरत होती है। दूसरा, इन इलाकों की प्राकृतिक खूबसूरती देखने लायक है। तो आइए जानते हैं भारत के ऐसे 5 खूबसूरत प्लेस के बारे में जहां आप जुलाई अगस्त और सितंबर के महीने में घूमने जा सकते हैं।

भारत में बारिश में घूमने की 5 जगह-Top 5 places to visit in monsoon in india

महाबलेश्वर-Mahabaleshwar

महाराष्ट्र में सबसे सुंदर मानसून महाबलेश्वर का होता है। पश्चिमी घाट के सतारा जिले में स्थित, यह स्थान धार्मिक पर्यटकों को कृष्णा, कोयना, वेन्ना, सावित्री और गायत्री नदियों में स्नान के साथ महादेव मंदिर में पूजा करने के लिए आकर्षित करता है। पर ये एक हिल स्टेशन भी है जहां घूमने के लिए बॉम्बे पॉइंट, आर्थर सीट, केट्स पॉइंट और एलफिंस्टन पॉइंट जैसे जगह हैं।

Advertisement

अंबोली-Amboli

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले का अंबोली हिल स्टेशन प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है। पश्चिमी घाट की सह्याद्रि पहाड़ियों पर बसा ये इलाका घने जंगलों, धुंध भरी घाटियों और खूबसूरक वनस्पतियों का घर है। यहां आप अंबोली झरना, अंबोली वन और श्री हिरण्यकेशी मंदिर में घूम सकते हैं। यहां लोग दूर-दूर से सनसेट पॉइंट देखने आते हैं।

लोनावाला-Lonavala

लोनावाला "गुफाओं का शहर' और "सह्याद्रि का गहना" कहा जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह हिल स्टेशन कुछ सबसे शानदार हरी घाटियों, गुफाओं और शांत झीलों का शहर है। बारिश के इस मौसम में आप यहां की खूबसूरती देखकर खुश हो जाएंगे।

Advertisement

पंचगनी-Panchgani

अगर आपको रोमांस करने जाना है, शांति और रोमांच के लिए जाना है तो आप पंचगनी जा सकते हैं। यहां घूमने के लिए बहुत कुछ है जैसे सिडनी प्वाइंट, टेबल लैंड, राजपुरी गुफाएं और धोम बांध। यहां का मौसम बेहद खूबसूरत होता है और हर तरफ की हरियाली आपका मन खुश कर देती है।

Advertisement

लवासा-Lavasa

लवासा पुणे के पास एक हिल स्टेशन है जिसका डिज़ाइन इटली के एक शहर पोर्टोफिनो से प्रेरित है। पर यहां के रोड और खूबसूरत सुबह व शाम देखकर आपना मन खुश हो जाएगा। इसके अलावा यहां आप बहुत सी एक्टिविटीज कर सकते हैं। तो बारिश के मौसम में अगर आप कहीं घूमने की सोच रहे हैं तो इन जगहों का चुनाव कर सकते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो