scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

शांति की तलाश है तो यहां घूमने आएं, बिना ज्यादा खर्च के 3 दिन में मेंटली डिटॉक्स हो जाएंगे आप!

Bodh Gaya: अगर आप कहीं शांति से अपना समय बिताना चाहते हैं और ज्यादा पैसा खर्च किए बिना घूमना चाहते हैं तो आप इन जगह पर जा सकते हैं। ये सच में आपको मानसिक रूप से शांत कर सकता है।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | July 03, 2024 17:12 IST
शांति की तलाश है तो यहां घूमने आएं  बिना ज्यादा खर्च के 3 दिन में मेंटली डिटॉक्स हो जाएंगे आप
Bodh Gaya: बोधगया, गौतम बुद्ध की नगरी है। आइए, जानते हैं यहां घूमने के लिए क्या है खास।
Advertisement

Bodh Gaya: गौतम बुद्ध की ये नगरी शांति के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। ये बेहद खास है, खासकर उन लोगों के लिए जो कि मेंटली डिटॉक्स होना चाहते हैं। ये आपको मानसिक रूप से शांत करने के साथ आपके मन में आते-जाते विचारों पर रोक लगाती है। क्योंकि यहां आप खुद को प्रकृति से और बुद्ध से जोड़कर देख सकते हैं। इसके अलावा जीवन के हर टेंशन को थोड़ी देर के लिए भूल सकते हैं। इसके अलावा इस जगह में घूमने के लिए बहुत कुछ है। बस आपको थोड़ा सा समय निकालना है और फिर यहां आकर घूमना है। यहां घूमने के लिए 3 दिन भी काफी है। आइए, जानते हैं क्यों खास है ये जगह।

Advertisement

बोधगया में घूमने की जगह-Bodh Gaya places to visit

बोधगया दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र बौद्ध तीर्थस्थलों में से एक है। यहीं पर एक बरगद के पेड़, बोधि वृक्ष के नीचे, गौतम ने बुद्ध बनने के लिए सर्वोच्च ज्ञान प्राप्त किया था। इसके बाद ये आम सा लड़का गौतम बुद्ध कहलाने लगा और पूरी दुनिया उसके ज्ञान से आनंदित होने लगी। तब से यहां दुनियाभर से लोग घूमने आते हैं। यहां बहुत कुछ है घूमने के लिए जैसे

Advertisement

महाबोधि टेंपल-Mahabodhi Temple

महाबोधि टेंपल एक बौद्ध मंदिर है जिसे सम्राट अशोक ने बनाया था। ये यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से एक है। ये ईंटों से बनी हुई है। इसके पास मुचलिंद सरोवर है जहां आप घूम सकते हैं। इसके आस-पास का इलाका बहुत शांत होता है और इसे पूरे हिस्से में घूमना आपके मन को खुश कर सकता है।

बोधि ट्री-Bodhi Tree

बोधि ट्री, पीपल का एक पेड़ है जिसके नीचे भगवान बुद्ध ने ज्ञान पाया था। इस पेड़ को देखने दुनियाभर से लोग आज भी यहां आते हैं जो मन को खुश करता है। इसके आस-पास बहुत शांति होती है जो कि आपके विचारों पर रोक लगाते हु्ए मन को आराम देती है।

Advertisement

ग्रेट बुद्धा टेंपल-Great Buddha Statue

ग्रेट बुद्धा टेंपल बेहद ही खास है। यहां भगवान बुद्ध की बड़ी सी प्रतिमा है। यहां के आस-पास का वातावरण काफी शांत होता है और आपके मन को अच्छा लग सकता है। ये पूरा क्षेत्र भारत के बोधगया में स्थित तिब्बती परंपरा का एक बौद्ध केंद्र है, जहां दर्शन और ध्यान के अध्ययन और अभ्यास के लिए एक शांत आश्रय प्रदान करता है।

Advertisement

बोधगया कैसे जाएं-How to visit Bodh Gaya

बोधगया जाने के लिए आपको गया जाना होगा जहां से बोधगया 13km की दूरी पर है। इसके लिए गया जंक्शन जाएं और फिर वहां से कैब या टैक्सी के जरिए बोधगया पहुंचे। दिल्ली से ट्रेन के जरिए यहां पहुंचने में आपको 17 hr 58 min लग सकता है। जल्दी में है तो आप फ्लाइट से जा सकते हैं जिसमें आपको 1 घंटे का समय लग सकता है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो