होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Chunri Saree: सावन में पहनें राजस्थानी चुनरी साड़ी! हरियाली तीज हो या रक्षाबंधन हर त्योहार में नजर आएंगी खास

Sawan special saree: सावन आने वाला है और ये महीना महिलाओं के लिए खास होता है। इस महीने में कई सारे त्योहार आते हैं जैसे हरियाली तीज और रक्षा बंधन। ऐसे में आप इन तमाम मौकों पर आप राजस्थानी चुनरी साड़ी का चुनाव कर सकती हैं।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | July 03, 2024 13:40 IST
Sawan special saree: सावन में आप राजस्थानी चुनरी साड़ी का चुनाव कर सकती हैं और इन त्योहारों पर पहन सकती हैं। (P.C. Insta)
Advertisement

Sawan special saree: इसी महीने सावन शुरू होने वाला है। ये महीना महिलाओं और लड़कियों के लिए खास होता है। क्योंकि सावन के महीने में बेटियां अपने घर जाती हैं और हरियाली तीज और रक्षा बंधन जैसे त्याहरों को मनाती हैं। इन तमाम अवसरों पर महिलाएं हरी-हरी और रंग बिरंगी साड़ियों को पहनती हैं। इसके अलावा भी इस अवसर पर महिलाएं तरह-तरह का श्रृंगार करती हैं। ऐसे में आप साड़ियों में इस खास राजस्थानी चुनरी साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। इनकी खास बात ये है कि ये काफी रंग बिरंगी होती हैं और इनके डिजाइन्स भी बेहद खास होते हैं। आइए, जानते हैं राजस्थानी चुनरी साड़ी।

राजस्थानी चुनरी साड़ी की खास बात क्या है-Rajasthani Chunri print saree

राजस्थानी चुनरी साड़ी की खास बात ये है कि ये सेमी-शिफॉन और पल्लू पर सुंदर जटिल ज़री वर्क बॉर्डर वाली साड़ी है। चुनरी साड़ी में आप कई प्रकार के पैटर्न देख सकते हैं। चुनरी साड़ी की कला में कपड़े को विभिन्न बिंदुओं पर धागों से कसकर बांधना, चंद्रकला, बावन बाग, शिकारी और अन्य जैसे विविध पैटर्न बनाना शामिल है, जिसमें कपड़े को कैसे बांधा गया है, इसके आधार पर विशिष्ट पैटर्न होते हैं।

Advertisement

कई बार इसमें टाई और डाई की प्रक्रिया का भी इस्तेमाल होता है। टाई-डाई पैटर्न कपड़ा रंगाई का एक तकनीक है जिसमें पैटर्न बनाने के लिए कपड़े के हिस्सों को बांधना शामिल है। इसके बाद इसमें तमाम प्रकार के पैटर्न बनाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें डोली डिजाइन और दूल्हा-दुल्हन डिजाइन भी बनाए जाते हैं। साथ ही इसमें कई कलर्स मिलते हैं। आइए, जानते हैं सावन में किन रंगों का चुनाव करें।

Advertisement

सावन में किन रंगों का करें चुनाव

सावन के मौसम में आप हरे रंग की चुरनी साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। इसमें आप हल्का ग्रीन, डार्क ग्रीन और ऑलिव ग्रीन जैसे रंगों का चुनाव कर सकती हैं। इसमें आप साड़ी के बॉर्ड्स पर अलग-अलग डिजाइन का चुनाव कर सकती हैं और हल्के या मोटे गोटे वाली साड़ियों को पहन सकती हैं। इसे आप सीधा पल्ला या उल्टा पल्ला लूक में भी पहन सकती हैं। कुछ नहीं तो आप इसे गोल्ड ज्वैलरी के साथ भी कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा इन अवसरों पर महिलाएं हरी चूड़ियों भी पहनती हैं। तो आप इस साड़ी का चुनाव सावन के मौसम में पहनने के लिए कर सकती हैं।

Advertisement
Tags :
Lifestyle
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement